बॉलीवुड

अपने रिलेशन पर खुलकर बोलने वाले ये हैं बॉलीवुड के बेबाक सितारे, चर्चित रही सबकी लव स्टोरी

अक्सर लोग अपनी पर्सनल बातें हर किसी के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं ये उनके लिए बहुत मुश्किल वाला काम होता है। मगर फिल्मी सितारों की अपनी कोई पर्सनल लाइफ नहीं होती है अगर वो चाह लें कि फिल्मों के अलावा वे कैमरों से दूर रहें तो ऐसा नहीं हो सकता है। मीडिया उनके व्यक्तिगत जीवन में भूचाल बनाने के लिए हमेशा तैयार रहती है और यही बात है कि अपने रिलेशन पर खुलकर बोलने वाले ये हैं बॉलीवुड के बेबाक सितारे, क्योंकि चुप रहने से कोई फायदा ही नहीं है।

अपने रिलेशन पर खुलकर बोलने वाले ये हैं बॉलीवुड के बेबाक सितारे

फिल्म इंडस्ट्री में कब रिश्ते बन जाएं और टूट जाएं इसका पता नहीं चलता है। कई बार एक्टर-एक्ट्रेस ऐसे होते हैं जो रिलेशनशिप में रहने के बाद भी ब्रेकअप की खबरों पर से पर्दा नहीं उठाते हैं और कुछ हैं जो सच होता है उसे ही सामने रखते हैं। तो चलिए इसी के साथ हम आपको बताते हैं कि जिन सेलिब्रिटीज का ब्रेकअप हुआ..

स्वरा भास्कर और हिमांशू शर्मा

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का ब्वॉयफ्रेंड हिमांशू शर्मा के साथ ब्रेकअप हो गया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने हिमांशू के साथ अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया था और फिर उनके साथ अपने रिश्ते को बेबाकी से स्वीकर किया था।

परिणीति चोपड़ा और मनीष शर्मा

परिणीति ने लेडीज वसेर्स रिकी बहल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया और इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। इसके बाद परिणीति ने मनी के निर्देशन में बनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस फिल्म में भी काम किया। इसके बाद दोनों के अफेयर की कई खबरें सामने आई, फिर दोनों अलग हो गए। परिणीति ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बिना नाम लिए कहा था कि वो ब्रेकअप के बाद वह टूट गई थीं, लेकिन बाद में धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया है।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन

टीवी से बॉलीवुड में छाने वाले सुशांत सिंह राजपूत पहले अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे फिर बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। बाद में सुशांत का नाम कृति सेनन से जुड़ने लगाय़ अब सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं और उन्होंने शादी करने की इच्छा भी जाहिर की है।

शाहिद कपूर और करीना कपूर

फिल्म इंडस्ट्री में सबसे दर्दनाक ब्रेकअप में शाहिद कपूर और करीना कपूर के रिलेशनशिप की खबरें भी हैं। खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरीं थी और पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों अलग हो गए। सात सालों तक एक-दूसरे से बातचीत किए बिना इंडस्ट्री में अपना काम करते रहे और फिर फिल्म उड़ता पंजाब में दोनों ने साथ काम कर फैंस को बताया कि वे दोस्त की तरह हैं। जबकि दोनों ने अलग-अलग लोगों से शादी कर ली थी और आज इनकी हैप्पी फैमिली है।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

दीपिका और रणबीर के रिलेशन की खबरें भी मीडिया में खूब फैली रहीं। इनकी तो शादी भी होने वाली थी गर एक साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने बताया कि दीपिका और वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। रणबीर कपूर आजकल आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं।

Back to top button