विशेष

इस पृथ्वी पर हम अकेले नहीं, कैमरे में कैद हुए ये 5 रहस्यमयी जंतु खड़े कर देंगे आपके रोंगटे… देखें वीडियो!

क्या इस पृथ्वी पर हम अकेले रहते हैं? यह सवाल हर किसी के मन में है। हर कोई इसका जवाब जानना चाहता है, लेकिन आज तक इसके बारे में सही जानकारी किसी के पास नहीं हैं। हर कोई अपने-अपने हिसाब से इसके बारे में बताता रहता है। इसको लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में कई फ़िल्में भी बन चुकी हैं। पृथ्वी से बाहर के जीव को एलियन नाम दिया गया है। यह सच है या केवल मनुष्य की कल्पना मात्र है, यह कहना थोड़ा मुश्किल है।

रहस्यमयी जीवों के बारे में नहीं है कोई जानकारी:

समय-समय पर इसे सही साबित करने के लिए कुछ वीडियो या फोटो सामने आते रहे हैं, जो यह दिखाते हैं कि पृथ्वी पर हम अकेले नहीं हैं। इस पृथ्वी पर ऐसे-ऐसे रहस्यमयी जीव भी हमारे साथ रहते हैं, जिनके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। यह जीव कैसे हैं, खतरनाक हैं या अच्छे हैं, यह भी कहना मुश्किल है। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि हम इस पृथ्वी पर कुछ रहस्यमयी जीवों के साथ रहते हैं।

वीडियो देखकर आएगी हॉलीवुड फिल्मों की याद:

दरअसल हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसे “लूकनाउटीवी” नाम के यूजर द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। यह वीडियो असली है या इसे एडिट करके बनाया गया है, यह भी कहना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि वीडियो को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह किसी हॉलीवुड फिल्म का दृश्य है, जबकि ऐसा नहीं है।

समय-समय पर दिखाई दिए रहस्यमयी जीव:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं, कि इसमें 5 अलग-अलग रहस्यमयी जीवों के बारे में बताया गया है, जो समय-समय पर पृथ्वी पर दिखाई दिए हैं। इन्हें देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाएगी। आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि हम इतने अजीब जीवों के साथ रहते हैं।

वीडियो देखें:

Back to top button