विशेष

ऐसा सच अंगूरलता डेका के बारे मे , जिसकी किसी को नहीं है खबर

अंगूरलता एक अभिनेत्री हैं उन्होंने कई बंगाली और असमी फिल्मों में काम किया है और बतड़रोबा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। अंगूरलता डेका ने हाल में ही ख़त्म हुए असम चुनाव में बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है और विधायक बनी हैं। अभी हाल ही उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसके जानकारी किसी को भी नहीं है। कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर कुछ गलत फोटोज दिखाकर उनको बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन हाल ही उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिससे पूरे देश का मान बढ़ गया।

BJP MLA Angoorlata Deka

असम में बतड़रोबा से भाजपा विधायक अंगूरलता डेका ने हाल ही में विधायक पद के शपथ ग्रहण समारोह में संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण कर सबको हैरान कर दिया। विधायक अंगूरलता ने नार्थ ईस्ट की सबसे कम उम्र की विधायक होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ हो रहे झूठे प्रचार के बीच भाजपा विधायक ने संस्कृत में शपथ ग्रहण कर देश का मान बढ़ाया है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने संस्कृत के अलावा भी और कई भाषाओं में विधायक पद की शपथ ली। भाजपा विधायक अंगूरलता डेका ने संस्कृत भाषा में शपथ लेकर उन सभी को करारा जवाब दिया है, जो बेवजह उन्हें जनता के बीच बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।

कुछ ही दिनों पहले सोशल मीडिया पर गलत फोटोज दिखाकर उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा विधायक अंगूरलता डेका का नाम लेकर झूठी फोटोज वायरल करने की वजह से उन्हें लोगों के बीच हँसी का पात्र बनना पड़ा था। कुछ लोगों द्वारा शेयर की गईं उनकी झूठी फोटोज के जरिये जनता के बीच छवि को बिगाड़ने के नाकमयाब कोशिश की गई। जिसका सच सामने आने के वाबजूद भी उनके खिलाफ कई गलत कमेंट्स किये गए। इस झूठे प्रचार के बीच उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे सुनकर उनके बारे में गलत कमेंट्स करने वालो की बोलती बंद हो जायेगी।

Back to top button