विशेष

दुबई के राजकुमार ने 80 बाजों के साथ किया फ्लाइट में यात्रा, सभी बाजों के लिए बूक कराई फर्स्ट क्लास सीट!

दुनियाँ में अजब-गजब लोगों की कमी नहीं है। आये दिन किसी ना किसी ख़ास व्यक्ति के बारे में बात करते हुए लोग दिख ही जाते हैं। कुछ लोग अपने ख़ास और सबसे अलग कारनामों के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं में से एक हैं सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दुमल्लानह जो अपने शौक के लिए दुनियाँ भर में मशहूर हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 80 बाजों के लिए फ्लाइट में सीट बूक करवाई, जिससे एक बार फिर से वह सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। आपको बता दें फ्लाइट में बैठे हुए इन बाजों की फोटो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

राजकुमार हैं बहुत ही शौक़ीन इंसान:

दरअसल सऊदी अरब के राजकुमार तुर्की बिन अब्दु ल्लाोह बहुत ही ज्यादा शौक़ीन किस्म के इंसान हैं। उनके शौक सबसे हटकर होते हैं। उन्हें बाज पक्षी बहुत ज्यादा पसंद हैं, इसलिए वह अपने साथ कई बाजों को रखते हैं। जिस फ्लाइट में लोग यात्रा करते हैं, उसमे इन्होने 80 सीट केवल अपने बाजों के लिए बूक करा दी, वो भी फर्स्ट क्लास सीट। फ्लाइट में बैठे हुए बाजों की किसी व्यक्ति ने फोटो खींच ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गयी।

बाजों को शांत रखने के लिए पहनाया गया था ख़ास तरह का हुड:

आपको बता दें जब फ्लाइट में इतने बाजों को एक साथ फ्लाइट में सवार यात्रियों ने देखा तो वे हैरान हो गए। फ्लाइट में सवार सभी बाजों को एक ख़ास तरह का हुड पहनाया गया था, जो उन्हें शांत रखने का काम करता था। ऐसा इसलिए किया गया था कि वह शांत रहें और फ्लाइट में सवार अन्य यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

खाड़ी देशों में बाजों के होते हैं अपने पासपोर्ट:

आपको जानकर बहुत ज्यादा हैरानी होगी, लेकिन यह बात सच है कि खाड़ी देशों में यह कानून है कि इंसानों के साथ बाज भी फ्लाइट में यात्रा कर सकते हैं। कोई भी एयरलाइन कंपनी बाजों को यात्रा करने से रोक नहीं सकती है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बाजों के लिए पासपोर्ट भी जारी किया जाता है और इसकी वैधता 3 साल के लिए होती है। पासपोर्ट के साथ बाज कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मोरक्को और सीरिया में सफर कर सकते हैं और उन्हें कोई रोक भी नहीं सकता है। बाजों को इतना सम्मान इसलिए दिया जाता है क्योंकि यह वहाँ का राष्ट्रीय पक्षी है।

Back to top button