स्वास्थ्य

आपके शरीर के इन चीजों से ज्यादा आकर्षित होते हैं मच्छर, 32 फिट की दूरी से बनाते हैं निशाना

एक मच्छर इंसान को क्या से क्या बना देता है ये बात फिल्म एक्टर नाना पाटेकर ने साफतौर पर अपनी एक फिल्म में कही थी। फिल्मी बातों से परे हटकर अगर हम आपसे कुछ कहें तो ये सच है कि छोटा सा मच्छर विशाल शरीर वाले इंसान को मौत के घाट भी उतार सकते हैं। उनका काटने का तरीका आपको मलेरिया, टाइफाइड या फिर डेंगू जैसी बीमारियां होना तय करता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके शरीर के इन चीजों से ज्यादा आकर्षित होते हैं मच्छर, अगर नहीं तो चलिए आपको इससे जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

आपके शरीर के इन चीजों से ज्यादा आकर्षित होते हैं मच्छर

कैलिफोर्निया इंस्टि्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, मच्छर लोगों को लगभग 16 से 32 फीट की दूरी से देखता है। मच्छरों में दो प्रकार की आंखें होती हैं, दो उनके सिर के किनारों पर होती है उनके सिर के ऊपर ओसेली नाम की जगह पर होती है। मच्छर की आंखों में जो लेंस होते हैं उसे ओमेटिडिया कहते हैं और ये लेंस गति का पता लगाने और अलग-अलग दिशाओं में देखने का काम करता है। ओसेली मच्छर को प्रकाश में बदलाव को पता लगाने में मदद करता है और इस प्रकार मच्छर इंसानों को बहुत आसानी से ढूंढता है।वैसे चलिए आपको बता दें कि कौन सी चीजें मच्छरों को आकर्षित करती हैं।

सांस

मच्छर अपने पल्प का प्रयोग कार्बन डाईऑक्साइड का पता लगाने के लिए करते हैं। जब मनुष्य सांस छोड़ते हैं तो उनसे कार्बन डाईऑक्साइड निकलता है औ ये मच्छरों को संकेत देते हैं कि मनुष्य कहां है और उसका खून कैसा होगा।

पसीना

मच्छर व्यक्ति में कई यौगित का भी पता लगा सकते हैं। जिसमें लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड और अमोनिया शामिल होता है। गर्मियों के मौसम में बाहर रहने या सोने पर शरीर का तापमान बढ़ने लगता है और शरीर से पसीना आने लगता है। इससे मच्छर की भी बहार आ जाती है और आपके शरीर के बाहरी अंगों जैसे पैर, टखने, कलाई या हाथ का आसानी से पता लगा सकते हैं।

ब्लड के प्रकार

मच्छर खून चूसता है ये बात सच है लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होती हि लेकिन जापान शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि ओ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को ए ब्लड वाले लोगों की तुलना में ज्यादा मच्छर काटते हैं। अगर आप ओ ब्लड ग्रुप से हैं और ऐसी जगह हैं जहां मच्छरों की बहार है तो आपको ये महसूस जरूर होगा।

कपड़ों का रंग

मच्छरों को अंधेरा और गंदगी खूब पसंद होती है और अगर किसी भी व्यक्ति ने डार्क कलर या काले रंग का कोई भी कपड़ा पहना है तो मच्छर उन्हीं के पीछे भागते हैं। गहरा रंग उन्हें ज्यादा पसंद होता है और ये आप कभी नोटिस भी कर सकते हैं। अगर कभी डार्क या काले रंग की कोई भी ड्रेस पहनिये तभी आपको मच्छर ज्यादा काटेंगे।

Back to top button