विशेष

VVIP धोनी जी रहे हैं सैनिकों की साधारण सी जिंदगी, फैंस उनकी सादगी के हुए कायल

इस देश में हर कोई अलग-अलग धर्म जाति और आरक्षण के लिए लड़ रहा है लेकिन अगर बात देश की आती है तो सभी एक होकर बता देते हैं कि अपने घर में भले लड़ाई हो लेकिन बाहरी आकर लड़ेगा तो पूरा परिवार एक हो सकता है। कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है आजकल क्योंकि जब से पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने मिलकर धारा 370 हटवा दिया तब से देश में कुछ लोग इसे सही तो किसी ने गलत फैसला बताया है। इन्हीं खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। VVIP धोनी जी रहे हैं सैनिकों की साधारण सी जिंदगी, हर किसी का दिल जीत लिया।

VVIP धोनी जी रहे हैं सैनिकों की साधारण सी जिंदगी

1 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय आर्मी में अपनी ड्यूटी शुरु कर दी थी। उनकी ये ड्यूटी 15 अगस्त तक चलेगी और तिरंगा फहराकर ही वापस आएंगे। इस समय सोशल मीडिया के ऑल टाइम फेवरेट महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इत्तेफाक ये है कि इन दिनों कश्मीर के चर्चाओं के बीच वे कश्मीर में ही सेना में सेवा दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान दूर होकर कश्मीर में 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन में सेवाएं दे रहे हैं। धोनी ने खेल से 2 महीने की छुट्टी ली है और सेना में सक्रीय भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिनों धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे सैनिकों के बीच वॉलीवॉल खेल रहे हैं इसके अलावा एक तस्वीर भी सामने आई।

कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी इस तस्वीर में सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं और बूट्स में पॉलिस कर रहे हैं। धोनी के फैंस की इस तस्वीर पर दिल हार रहे हैं और इसे धोनी की सादगी और सरलता से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कोई विशेषाधिकार नहीं, कोई विशेष सुरक्षा नहीं। क्योंकि वह हमारे बहादुर सैनिकों की तरह ही राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं।’ इन सब में दिलचस्प बात ये है कि कश्मीर में धोनी की मौजूदगी को लोग बेस्ट फिनिशर वाले टैग और आर्टिकल 370 से जोड़कर ट्वीट किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

ज्यों ही धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं लोगों की इसपर प्रतिक्रियाएं आने लगीं और लोगों ने इस तस्वीर की जमकर तारीफ भी की। धोनी अक्सर अपने कुछ ना कुछ कामों के लिए तारीफें बटोरते हैं और इस बार तो लोगों ने उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है।

ये धोनी का चार्म ही है जो लोग उन्हें हमेशा इज्जत देते हैं क्योंकि एक वीवीआईपी टैग हासिल करने के बाद भी उनका देश के प्रति प्यार अक्सर दिख ही जाता है। तभी तो उनकी लोकप्रियता ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में है।

Back to top button