स्वास्थ्य

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है सोयाबीन, जानें इससे जुड़े लाभ

सोयाबीन एक प्रकार की सब्जी होती है और ये सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है। सोयाबीन को खान से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है और कई घातक रोगों से शरीर की रक्षा भी होती है।

सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषण तत्व

सोयाबीन के अंदर कई सारे पोषण तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, सैपोनिन, साइटोस्टेरोल, विटामिन ई और इत्यादि। ये सभी पोषण तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और सोयाबीन खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। सोयाबीन का सेवन करने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं इसकी जानकारी इस प्रकार है।

सोयाबीन खाने से जुड़े लाभ

खून की कमी हो पूरी

सोयाबीन आयरन का अच्छा स्त्रोत है और इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसलिए जिन लोगों को एनिमिया यानी शरीर में खून की कमी है, वो लोग सोयाबीन का सेवन करना शुरू कर दें। हफ्ते में दो बार सोयाबीन खाने से खून की कमी तुरंत दूर हो जाएगी।

शरीर को ऊर्जा दे

सोयाबीन खाने से शरीर आसानी से नहीं थकता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर सही से बना रहता है। इसलिए जिन लोगों को कमजोरी की शिकायत रहती है वो लोग सोयाबीन का सेवन करें। इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

हड्ड‍ियां मजबूत हो

सोयाबीन खाने से हड्डियों पर अच्छा असर पड़ता है और हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। इतना ही नहीं जो लोग सोयाबीन का सेवन करते हैं उन लोगों की हड्ड‍ी टूटने का खतरा भी कम हो जाता है। सोयाबीन खाने से बच्चों की हड्डियों का विकास भी काफी अच्छे से होता है।

ब्लड प्रेशर रहे कंट्रोल में

ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए सोयाबीन काफी सही साबित होती है और इसे खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यहीं वजह है कि ब्लड प्रेशर के मरीजों को सोयाबीन खाने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जाती है।

डायबिटीज का स्तर रहता है

डायबिटीज के रोगी भी सोयाबीन का सेवन किया करें। सोयाबीन खाने से शरीर में शुगर का स्तर सही बना रहता है और डायबिटीज नियंत्रण में रहती है। जो लोग भी डायबिटीज की बीमारी के शिकार हैं वो लोग सोयाबीन का सेवन शुरु करे दें।

हृदय स्वास्थ्य लाभदायक

सोयाबीन दिल के काफी लाभदायक होती है और इसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम बना रहता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने की वजह से दिल का दौरान पड़ने का खतरा भी कम हो जाती है।

किस तरह से करें सोयाबीन का सेवन

आप सोयाबनी को कई तरह से खा सकते हैं। कई लोग सोयाबनी की सब्जी खाना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग सोयाबीन का दूध पीया करते थे। सोयाबीन का दूध बनाने के लिए आप सोयाबीन को 8 घंटे के लिए पानी में डाल कर रख दें। आठ घंटे बाद आप सोयाबीन को पानी से निकालकर इसे पीस लें। फिर पीसे हुए सोयाबीन में पानी मिलाकर इसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाए तो आप इसे कपड़े की मदद से छान लें। इस तरह से सोयाबीन का दूध बनकर तैयार हो जाएगा।

Back to top button
?>