समाचार

वेस्टइंडीज दौरे से ठीक पहले धोनी का बड़ा फैसला, कहा- ‘अगले दो महीने क्रिकेट नहीं खेलूंगा’

वर्ल्ड कप में धीमी पारी खेलने की वजह आलोचनाओं के शिकार हुए महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें बीते दिनों से चली आ रही हैं, जिस पर अब उन्होंने विराम लगा दिया है। जी हां, वर्ल्ड कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जिसमें धोनी को लेकर तरह तरह के सवाल उठाए जा रहे थे, जिस पर उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही धोनी ने तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने भविष्य को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी सिलसिले में धोनी जब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान से बाहर जा रहे थे, तब ज्यादातर लोगों को यही लग रहा था कि यह उनका आखिरी वनडे हो सकता है, लेकिन अब माही ने जो कुछ भी कहा है, उससे तमाम अटकलें खुद ब खुद खारिज हो जाती है। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम का चयन होने से पहले ही धोनी ने बड़ी घोषणा की है, जिससे उनके फैंस हैरान हैं।

दो महीने के लिए ब्रेक ले रहे हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई को बताया कि वे अगले दो महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। धोनी के इस फैसले से यह साफ हो गया कि वे फिलहाल संन्यास के मूड में नहीं है, लेकिन उन्हें अभी एक ब्रेक की ज़रूरत है। महेंद्र सिंह धोनी ने चयन समिति की बैठक से पहले बीसीसीआई को बताया कि वे वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे, क्योंकि उन्हें फिलहाल एक ब्रेक की ज़रूरत है। हालांकि, इस ब्रेक के पीछे महेंद्र सिंह धोनी ने वजह भी बताई है, जिसके बाद उनके फैंस तारीफ कर रहे हैं।

इस वजह से ले रहे हैं धोनी ब्रेक

बीसीसीआई के अधिकारी ने मीडिया को सूचित करते हुए कहा कि धोनी अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जिसकी वजह से वे अगले दो महीने तक क्रिकेट नहीं खेलेंगे। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी के नाम पर चयनकर्ता काफी सोच विचार कर रहे थे, लेकिन इसी बीच माही ने अपना फैसला सुनाकर सबको हैरान कर दिया। बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि धोनी का मन बहुत पहले से ही अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा करने के लिए था, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था।

धोनी की जगह ये खिलाड़ी होगा विकेटकीपर

बीसीसीआई के अधिकारी ने यह भी बताया कि धोनी अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं है, बल्कि वे क्रिकेट आगे खेलते रहेंगे। इन सबके बीच हम बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी की जगह ऋषभ पंत के तीनों प्रारूपों में पहले विकेटकीपर होने की उम्मीद है, जबकि टेस्ट में रिद्धिमान साहा हो सकते हैं। इतना ही नहीं, पंत की गैर-मौजूदगी में ही रिद्धिमान साहा को जगह दी जा सकती है।

Back to top button