राशिफल

आज इन 6 राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव, आर्थिक व पारिवारिक सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

हम आपको शनिवार 20 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। पेट और कमर के रोग भी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। पिछले कई दिनों से कोई नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे थे तो आज अच्छा दिन अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा, वरना कुछ गलत कदम उठा सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। आज आप नौकरी बदलने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। किसी से मदद चाहते हैं, तो मिल सकती है।स्वास्थ्य को लेकर लगभग प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दैनिक कार्यों में दिन बीतेगा। परिजनों का स्वास्थ्य बिगड सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। आय में निश्चितता रहेगी। भावनाओं पर काबू रखें। पेशेवर मामलों को सहजता से सुलझाने का प्रयत्न करें। धन का आगमन हो सकता है। गरीबों में पीले वस्त्र का दान करें। परेशान लोगों को कुछ राहत मिलने के योग हैं। पैसों की बचत करने में आप सफल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप दैनिक कार्य आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। काफी समय से विलंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज के दिन आप किसी कुदरती खूबसूरती से खुद को सराबोर महसूस करेंगे। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ से थकान हो सकती है। नौकरीधंधे में आपकी स्थिति मजबूत होने में समय लगेगा। बिजेनस में खास सफलता के योग नहीं दिख रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों की कार्यक्षमता, ऊर्जा थोडी कम रहेगी, जिससे आप सुस्ती दिखा सकते हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। दूसरों की बातों में न आकर स्वयं फैसला करें। विवाद को बढ़ावा न दें। कमजोरी महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बढ़े हुए खर्च आपको परेशान में डाल सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता हैं। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी से विवाद न हों, इसका ध्यान रखें। साथ काम करने वाले कुछ लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपनी बेहतरीन प्रतिभा से सबका दिल जीत लेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्रबल संभावना हैं। आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें।प्रेम में माधुर्यता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम में मधुर संवाद बनाये रखें। व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएँ और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। ध्यान से वाहन चलाएँ, ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों पर। समूहों में शिरकत दिलचस्प, लेकिन ख़र्चीली रहेगी। शारीरिक रूप से आज खुद को आप बेहतर महसूस करेंगे। दोपहर बाद अच्छी खबर मिलने के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। अपना पक्ष रखने से पहले औरों की बाते भी जरूर सुने। मधुमेह से परेशांनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। सेहत अच्छी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। बैंकिंग के लोग अपने करियर में आज थोड़ा परिश्रम से नया मोड़ प्राप्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप सफलता के नशे को खुद पर हावी न होने दें आप बस ईमानदारी से अपनी मेहनत जारी रखें। अपने प्रिय को ख़ुश करना आपके लिए काफ़ी मुश्किल साबित होगा। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। कई दिनों से रुके कार्य आज पूरा करेंगे। आई टी और बैंकिंग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी।

आपने Rashifal 20 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई, कौन लेकर गया था पहली कावड़, जाने इससे जुड़े नियम

Back to top button