बॉलीवुड

गौरी के रहते प्रियंका से शादी करना चाहते थे शाहरुख खान, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा का नाम कई बॉलीवुड अभिनेताओं से जुड़ चुका है, जिसमें शाहरुख खान का नाम प्रमुखता से शामिल है। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की कहानियां उन दिनों सुर्खियां बटोरती थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर पागल हो गए थे कि किंग खान अपना घरबार छोड़ने तक के लिए भी राजी हो गए थे। जी हां, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच प्यार फिल्म डॉन से पनपा और कुछ ही दिनों सातवें आसमान पर भी जा पहुंचा। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल की लिस्ट में शुमार शाहरुख खान और गौरी खान की लाइफ में प्रियंका चोपड़ा एक भूचाल बन कर आ गई थी, जिसकी वजह से यह जोड़ी टूटने के कगार पर आ गई थी। सूत्रों की माने तो शाहरुख खान प्रियंका के प्यार में इतना ज्यादा पागल हो गए थे कि वे गौरी के रहते हुए भी उनसे शादी करने का प्लान बना चुके थे। मतलब साफ है कि यदि शाहरुख खान के प्यार का बुखार नहीं उतरता तो आज उनकी खुशहाल मैरिज लाइफ टूट चुकी होती, लेकिन गौरी ने अपने प्यार पर आंच नहीं आने दिया।

शाहरुख और प्रियंका की गुपचुप शादी

उन दिनों जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा का प्यार सातवें आसमान पर था, तब अफवाहे उड़ी थी कि दोनों ने छिप कर शादी कर ली है, लेकिन गौरी का विश्वास नहीं हिला। गौरी ने अपने दोस्तों द्वारा समझाने के बावजूद शाहरुख पर भरोसा रखा और उन्होंने कहा कि मेरे पति दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं। हालांकि, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की गुपचुप शादी की खबरें सिर्फ अफवाह ही निकली थी, लेकिन उसके बाद से गौरी काफी अलर्ट हो गई और उन्होंने शाहरुख को धमकी दे डाली थी।

करण जौहर की पार्टी में खुली थी गौरी की आंखे

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच बढ़ती नजदीकियों को गौरी सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता ही मानती थी, लेकिन करण जौहर की पार्टी में ऐसा कुछ हुआ, जिससे उनका विश्वास डगमगा गया। दरअसल, करण जौहर ने प्रियंका को अपनी पार्टी में नहीं बुलाया था, लेकिन शाहरुख के कहने पर उन्हें बाद में बुलाना ही पड़ा और फिर पार्टी में जब देसी गर्ल आई तो किंग खान खुद उठकर उन्हें मेहमानों से मिलवाने लगे और साइड में गौरी खान खड़ी हुई थी। यह सब देखकर गौरी को समझ में आ गया था कि प्रियंका चोपड़ा का आना जाना कुछ समय के लिए नहीं, बल्कि लंबा चलने वाला है।

शाहरुख को दे दी थी धमकी

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच की बढ़ती नज़दीकियों को देखते हुए गौरी खान ने अपने पति को देसी गर्ल के साथ काम करने से मना कर दिया था, जिसके बाद से आज तक शाहरुख ने प्रियंका के साथ काम नहीं किया। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के लिए यह पहला मौका नहीं था, क्योंकि इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने भी अपने पति को प्रियंका के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।

Back to top button