स्वास्थ्य

कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो करें इन चीजों को डाइट में शामिल

कब्ज की बीमारी काफी घातक होती है और कब्ज होने पर अगर इसका इलाज ना किया जाए तो शरीर को अन्य तरह की बीमारी भी लग जाती हैं। इसलिए जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है वो लोग इसका तुरंत इलाज करवाएं। कब्ज की समस्या के कई कारण होती है जैसे, कम पानी पीना, फाइबर युक्त खाने का सेवन नहीं करना और शराब का अधिक सेवन करना।

अगर आपको कब्ज की तकलीफ है तो आप नीचे बताई गई चीजों का सेवन करें। इन चीजों को खाने से कब्ज की समस्या से आपको तुरंत निजात मिल जाएगी।

नाशपाती

नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और कब्ज होने पर अगर इस फल का सेवन किया जाए, तो पेट एकदम साफ हो जाता है। दरअसल इस फल के अंदर भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो कि कब्ज की तकलीफ को मिनटों में दूर कर देते हैं। इसके अलावा नाशपाती में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है।

सेब

सेब के अदंर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से कब्ज होने पर सेब का सेवन करना उत्तम माना गया है। सेब के अंदर 4.4 ग्राम फाइबर पाया जाता है और जो लोग रोज एक सेब का सेवन करते हैं उन्हें कब्ज की समस्या से निजात मिल जाती है।

ब्लैक बेरी या रसभरी

बेरी के अंदर कई सारे न्यूट्रिएंस पाए जाते हैं, जो कि पेट को साफ करने का कार्य करते हैं। इसलिए कब्ज की समस्या होने पर आप ब्लैक बेरी या रसभरी का सेवन करना शुरू कर दें। इस फल के अलावा आम के फल के अंदर भी फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है और इस फल को खाने से भी कब्ज की तकलीफ दूर हो जाती है।

खाली पेट बादाम खाएं

कब्ज की बीमारी से परेशान लोग रोज सुबह खाली पेट गिले बादाम का सेवन करें। गिले बादाम खाने से कब्ज की परेशानी तुंरत सही हो जाएगी। बादाम को फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है और आप चाहें तो इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं।

पालक

पालक की सब्जी को पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है और पालक की सब्जी खाने से भी कब्ज की तकलीफ से बचा जा सकता है। पालक के अंदर फाइबर के अलावा मैग्नीशियम और कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। आप चाहें तो पालक का सूप पी सकते हैं या फिर पालक की सब्जी बना सकते हैं। इसके अलावा आप पालक की रोटी बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली

ब्रोकली की सब्जी काफी ताकरवर होती है और इस सब्जी के अंदर कई तरह के खनिज पाए जाते हैं, जो कि शरीर की रक्षा कई तरह की घातक बीमारियों से करते हैं। इसके अलावा ब्रोकली के अंदर फाइबर भी पाया जाता है और फाइबर युक्त होने की वजह से ये सब्जी कब्ज की समस्या को भी दूर कर देती है। इसलिए कब्ज होने पर आप ब्रोकली की सब्जी का सेवन करना शुरू करे दें। हफ्ते में तीन दिन इस सब्जी को खाने से आपका पेट एकदम सही रहेगा और कब्ज समस्या भी दूर हो जाएगी।

Back to top button