राजनीति

यूपी – बीजेपी ने चला दिया ‘ब्रह्मास्त्र’ : इस बार ‘कांग्रेस’ वहां हारेगी जहां कभी नहीं हारी!

नई दिल्ली – सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात आखिर प्रियंका गांधी कि वजह से अपनी मंजिल तक पहुंच ही गई। कांग्रेस द्वारा ज्यादा सीटों की मांग के कारण सपा पीछे हटने का मन बना चुकी थी। इससे पहले दोनों पार्टीयों के बीच बड़ी मुश्किल से कांग्रेस को 100 के आसपास सीटें देने को राजी हुए थे लेकिन कांग्रेस 130 के आसपास सीटें मांग रही थी। लेकिन, इस सबके बीच बीजेपी ने एक ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’ चलाकर सबको हैरान कर दिया है। बीजेपी ने इस बार ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’ चलाया है की कांग्रेस ऐसी सीट पर हार जाएगी जिसपर वह आज तक नहीं हारी है। Bjp congress garima singh.

 

राहुल के गढ़ में बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक –

दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस प्रचार कमिटी के अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद संजय सिंह की पत्नी रानी गरिमा सिंह को हथियार बनाया है। हालांकि, राजनीति रानी के खून में है। आपको बता दें कि गरिमा सिंह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की भतीजी हैं और शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गरिमा सिंह शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के करीब भी रही हैं और उनके साथ आम लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। गरिमा सिंह को अमेठी के स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से रानी की चुनावी दावेदारी से बीजेपी ने वाकई में कांग्रेस को बड़ा झटका देने का प्लान बनाया है।

सपा-कांग्रेस में अमेठी सीट पर फंसा पेंच –

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन तो कर लिया लेकिन इस गठबंधन में अभी भी कुछ सीटों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। ऐसी ही एक सीट है अमेठी, समाजवादी पार्टी ने यहां पर गायत्री प्रसाद प्रजापति को टिकट दे दिया है लेकिन अमेठी से ही कांग्रेस सांसद संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह अपना दावा ठोंक रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पार्टी ने गठबंधन किया है तो फिर एक ही सीट से दो बड़े नेताओं को कैसे लड़ाया जाय। ऐसे में किसी न किसी का टिकट तो कटेगा ही। लेकिन इस सबके बीच बीजेपी के अमेठी सीट पर मास्टर स्ट्रोक से सपा और कांग्रेस दोनों को अब काफी सोच – समझ कर फैसला लेना होगा।

Back to top button