राशिफल

गुरुवार का दिन इन 8 राशियों के लिए रहेगा उन्नतिकारक, ग्रह-नक्षत्र संघर्ष के बाद दिलाएंगे सफलता

हम आपको गुरुवार 11 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 July 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको बिजनेस के सौदों में सफलता मिलेगी। समय रहते जरूरी कार्यों को करें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक माहौल तनावग्रस्त रह सकता है। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। लव लाइफ में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एकाग्रचित होकर कार्य करें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में यथोचित वृद्धि होगी। आज आप व्यवसायीक कामों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आर्थिक प्रयासों में परिश्रम अधिक करना होगा तभी जाकर आय के साधनों में वृद्धि कर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आय जितनी होगी, खर्च भी उतना ही होगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का मन बनेगा। निवेश शुभ रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिलकुल अनुकूल है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। मानसिक रूप से भी ताजगी का अहसास होगा और मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग आज सफल रहेंगे। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। दुष्टजनों से सतर्क रहें। समय अनुकूल है। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। मार्केटिंग और मीडिया फील्ड के जातक अपने टारगेट को कठिन परिश्रम के बाद प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप खुद का व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं। धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके व्यापार में धन लाभ होने के आसार भी नजर आ रहे हैं, लेकिन आज आपके रूखे व्यवहार के चलते जीवनसाथी के साथ थोड़े मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। भ्रम की स्थिति उत्पन्न होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप काम करने और काम निकालने के लिए अपना व्यवहार संतुलित रखने का प्रयास करे। किसी को उधार में दी हुई राशि प्राप्त हो सकती है। देवस्थान की यात्रा के योग रहेंगे। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। कोई नया काम शुरू न करें। किसी को उधार पैसा न दें। स्टूडेंट्स को सीनियर्स की मदद मिलेगी। संतान को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। जीवन साथी के साथ कोई यात्रा की संभावना रहेगी। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों को करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। आज लोगों का ध्यान आपकी तरफ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वालों को माता का सानिध्य प्राप्त होगा। वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी। आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आर्थिक सुधार होगा और धन आपकी तरफ आएगा। आपके सामने नई चुनौतियां आ सकती हैं। चोट या दुर्घटना की भी संभावना है। संभलकर रहें। मन में किसी तरह का शक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उसी मेहनत से आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक खूबसूरत बदलाव से गुजरेगा। आज दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है । बच्चों से संबंधित चिंता दूर होगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे।

आपने Rashifal 11 July 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 July 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 July 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10 जुलाई से शुरु हो रहे हैं दुर्गा मां के गुप्त नवरात्री, इस तरह करें देवी मां की अराधना

Back to top button