अध्यात्म

बेशुमार दौलत पाने के लिए आजमाएं ये फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई में बताई गई टिप्स को अपनाकर आप अपने जीवन में धन, सफलता और समृद्ध ला सकते हैं। फेंगशुई में बताई गई ये टिप्स बेहद ही असरदार होती हैं और इनकी मदद से आप सुखी जीवन पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं चीनी वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ महत्वपूर्ण टिप्स।

समृद्धि और धन पाने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई की टिप्स

कछुआ

कछुएं को काफी शुभ माना जाता है और इसे घर में रखने से घर में उन्नति बनी रहती है। अगर आपको अपने जीवन में अधिक धन चाहिए तो आप अपने घर में कछुए की मूर्ति या असली कछुआ ले आएं। फेंगशुई के अलावा भारत वास्तु शास्त्र में भी कछुए को काफी लकी माना जाता है और ये विष्णु भगवान का प्रतीक होता है। घर में कछुआ होने से जीवन में प्रगति होती है और जीवन में अपार धन आ जाता है।

तिजोरी में रखें दर्पण

दर्पण को फेंगशुई में काफी शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार तिजोरी में दर्पण लगाने से तिजोरी सदा पैसों से भरी रहती है। इसलिए आप धन में वृद्धि पाने के लिए अपनी तिजोरी में एक दर्पर्ण कर दें और समय समय पर इस तिजोरी को खोला करें।

क्रिस्टल बॉल

क्रिस्टल बॉल को घर में लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है और घर के लोगों के बीच प्यार बना रहता है। इसलिए आप अपने घर में दो क्रिस्टल बॉल लगा दें। क्रिस्टल बॉल को हॉल में लगाना सबसे उत्तम माना गया है।

हाथी की मूर्ति

घर में हाथी की मूर्ति होने से हर कार्य और हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती है। अगर आपका व्यापार सही से नहीं चल रहा है तो आप अपने व्यापार स्थल पर भी हाथी की मूर्ति को लगा सकते हैं। इसके अलावा जिन दंपत्ति को संतान नहीं हो रही है वो अपने घर में हाथी और हाथी के बच्चे की मूर्ति रख दें। ऐसा करने से उनको संतान का सुख प्राप्त हो जाएगा।

ड्रेगन की मूर्ति

ड्रेगन को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और घर में ड्रेगन की मूर्ति को रखने से घर में सकारत्मक ऊर्जा बनी रहती है। इतना ही नहीं घर में पैसों की कमी भी नहीं होता है। फेंगशुई के अनुसार घर के हॉल में ड्रेगन की मूर्ति रखना सबसे उत्तम होता है। इसलिए आप इसी जगह पर ड्रेगन की मूर्ति को रखें।

बांस का पौधा

बांस का पौधा घर में रखने से घर के लोगों की आयु में वृद्धि होती है और घर में शांति बनी रहती है। आप इस पौधे को अपने घर के आंगन में रख सकते हैं या फिर आप इसे अपने हॉल में भी रख सकते हैं। हालांकि बांस के पौधे को सोने वाले कमरे में रखने से बचें।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसलिए आप चाहें तो अपने घर में लाफिंग बुद्धा भी रख सकते हैं। लाफिंग बुद्धा रखने से आपके घर से नकारत्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। इसके अलावा किसी को लाफिंग बुद्धा तोहफे के रूप में देना भी शुभ माना जाता है।

Back to top button