दिलचस्प

युवराज सिंह के संन्यास लेते ही इमोशनल हुई अनुष्का शर्मा, तो युवी ने मौज लेते हुए कहा- ‘तुम पर’

विश्व कप 2011 के हीरो रहे युवराज सिंह ने सोमवार को औपचारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले लिया। युवराज सिंह ने नम आंखों से क्रिकेट को अलविदा कहा, जिसके बाद उनके फैंस थोड़े निराश हो गए। युवराज सिंह के संन्यास लेने पर सभी लोग उनकी आने वाली ज़िंदगी के लिए कामना कर रहे हैं। इसी सिलसिले में अनुष्का शर्मा ने युवराज सिंह को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिस पर खुद युवी ने ही रिप्लाई किया। जी हां, युवराज सिंह ने लंबी पारी में कमाल धमाल की कुछ यादगार पारियां भी खेली हैं, जोकि अविस्मरणीय हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सोमवार को मुंबई के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके युवराज सिंह ने औपचारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिसके बाद उनके फैंस उन्हें आगे की ज़िंदगी के लिए बेस्ट ऑफ लक कह रहे हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर युवराज सिंह को खूब बधाई दी जा रही है, तो वहीं उनकी आंखे नम है। युवराज सिंह ने 2000 में डेब्यू किया था, जिसके बाद अब जाकर उन्होंने एक लंबी पारी के बाद संन्यास लिया है, जो उनके लिए तकलीफदेह है।

अनुष्का ने युवराज सिंह के लिए किया ये ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि युवराज सिंह को उनकी सभी यादों के लिए धन्यवाद किया। साथ ही अनुष्का ने लिखा कि वे एक वॉरियर और लोगों के लिए प्रेरणा हैं।  ऐसे में मैं उनकी आने वाली अगली पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। दरअसल, युवराज सिंह और कोहली के बीच काफी गहरी दोस्ती है, जिसकी वजह से वे अनुष्का के बर्थडे पार्टी पर भी शामिल होते हैं। साथ ही वे अक्सर अनुष्का को एक अलग ही नाम से बुलाते हैं।

युवराज सिंह ने दिया ये रिप्लाई

अनुष्का शर्मा के ट्वीट का रिप्लाई करने में युवराज सिंह ने ज्यादा वक्त नहीं लगाया, बल्कि उन्होंने फौरन ही रिप्लाई कर दिया। युवराज सिंह ने अनुष्का शर्मा के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा कि थैंक्यू रोजी भाभी, आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहे। बता दें कि युवराज सिंह अनुष्का को अक्सर रोजी भाभी के नाम से ही बुलाते हैं और उनके बर्थडे पर भी रोजी भाभी कहकर विश करते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं, युवराज सिंह विराट और अनुष्का के साथ खूब मस्ती करते हुए भी नज़र आते हैं।

इन दिग्गजों ने भी किया युवराज सिंह का शुक्रिया

अनुष्का शर्मा के अलावा अनुपम खेर ने युवराज के संन्यास पर एक इमोशनल ट्वीट लिखा और कहा कि आप जैसे लोग रिटायर नहीं होते हैं। आप उन लोगों में से एक हैं, जो केवल विजेता रहा। साथ ही अनुपम ने आगे लिखा कि आपकी ताकत और साहस की सराहना करेंगे। इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी कहा कि आप मेरे हमेशा पसंदीदा खिलाड़ी रहोगे और ये कभी नहीं बदलेगा। बता दें कि युवराज सिंह ने कैंसर से जूझते हुए 2011 के वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

Back to top button