अध्यात्म

बुधवार के दिन करेंगे ये 4 छोटे उपाय, तो घर बनी रहेगी सुख-शांति

मनुष्य जीवन में परेशानियां अनेक होती हैं। इन परेशानियों से निपटने के लिए मानव ईश्वर की शरण में जाना पसंद करता है। भगवान को दुख के दिनों में याद करने से मुसीबतें थोड़ी कम हो जाती है। इतना ही नहीं, भगवान को याद करने या उनके शरण में जाने से मन की शांति मिलती है। साथ ही मनुष्य को मुसीबतों से लड़ने की एक अलग ही शक्ति मिलती है, जिसकी वजह से लोग भगवान की शरण में जाना पसंद करते हैं। हिंदू धर्म में हर दिन को हर भगवान के नाम से जाना जाता है, जिससे पूजा अर्चना में काफी सफलता मिलती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

शास्त्रों के मुताबिक, हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित रहता ही है, जिसकी वजह से इंसान उस दिन पूजा अर्चना करके अपने ईष्ट को प्रसन्न करते हैं। ठीक इसी तरह से बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना गया है। इस दिन गणेश भगवान की पूजा अर्चना करके उनकी कृपा पाई जा सकती है। साथ ही बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने के साथ ही अगर आप कुछ उपाय करेंगे, तो बप्पा की कृपा से आपके घर से तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

गाय को हरा चारा खिलाएं

बुधवार के दिन सुबह सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद गाय को हरा चारा खिलाने से सारे कष्ट दूर होते हैं। ऐसा करने से घर में होने वाले वाद विवाद या मनमुटाव दूर हो जाते हैं। साथ ही भगवान गणेश की कृपा पूरे परिवार पर बरसने लगती हैं। इतना ही नहीं, घर परिवार में शांति का वातावरण बना रहेगा।

विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा करें

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना स्नान करके करनी चाहिए। इस दिन भगवान गणेश को दूर्वा की 11 या फिर 21 गांठे अर्पित कीजिए। साथ ही मोदक ज़रूर चढ़ाए। बता दें कि भगवान गणेश को दूर्वा बहुत ही ज्यादा प्रिय है। ऐसे में उन्हें दूर्वा चढ़ाने से आपकी तमाम मुश्किलें दूर हो जाएंगी और घर परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

किचन में दो हांडी रखें

अगर आपके घर में अचानक से मुसीबतें दस्तक देती हैं, तो इससे बचने के लिए बुधवार के दिन दो हांडी लानी चाहिए। दोनों हांडियों में से एक हांडी में सवा किलो साबुत हरी मूंग दाल तो दूसरी हांडी में सवा किलो नमक भरकर किचन में किसी सुरक्षित जगह रख दें। ऐसा करने से आपके घर में अचानक से आने वाली मुसीबतें कम हो जाएंगी और शांति का वातावरण कायम रहेगा।

गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें

अगर आपके घर में अक्सर कोई न कोई परेशानी बनी रहती है, जिससे आपकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो चुकी है, तो आपको भगवान गणेश को केसरिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए। हर बुधवार के दिन भगवान गणेश को केसारिया सिंदूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान गणेश की कृपा आप और आपकी पूरी फैमिली पर बनी रहती है। साथ ही तमाम मुश्किलें और समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Back to top button
?>