दिलचस्प

सुहागरात पर दूल्हे को देख चौंक गई दुल्हन, कमरे से निकलकर सीधा पहुंची पुलिस स्टेशन

उत्तर प्रदेश के दादरी गांव में एक युवती के साथ धोखे से शादी करने का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में एक युवती की शादी एक बुजुर्ग के साथ करवा दी गई। इस युवती का आरोप है कि शादी से पहले उसे कोई और लड़का दिखाया गया था। लेकिन उसकी शादी किसी और से करवा दी गई और जिस व्यक्ति से उसकी शादी करवाई गई उसकी आयु काफी अधिक है। ये युवती दिल्ली की निवासी है जबकि आरोपी बुजुर्ग व्यक्ति दादरी गांव का रहने वाला है।

जैसे ही युवती को उसके साथ हुए धोखे के बारे में पता चला तो उसने बिना कोई देरी किए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस के अनुसार युवती की शादी  उससे दोगुनी आयु के व्यक्ति से करवाई गई है। वहीं पुलिस ने दूल्हे से भी इस मामले में पूछताछ की है और पूछताछ के दौरान दूल्हे ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल दूल्हे का कहना है कि उसने पैसे देकर ये शादी की है और लड़की के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं किया गया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार हाल ही में दिल्ली में रहने वाली एक लड़की की शादी  नोएडा से सटे यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से करवाई गई थी। शादी होने के बाद जब ये दुल्हन अपने ससुराल पहुंची तब उसे अपने पति की सही आयु का पता चला। पुलिस के अनुसार युवती शादी की सब रस्में करने के बाद जब अपने रूम में गई, तो उसने वहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को बैठे हुए पाया, जो कि उसका पति था। इतने बुजुर्ग व्यक्ति को देख युवती हैरान रहे गई और उसने तुरंत पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है और आरोपी दूल्हा दादरी के एक सेक्टर में रहा करता है।

की गई दूल्हे से पूछताछ

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दूल्हे को पुलिस थाने बुलाया और उससे पूछताछ की। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसने पैसे देकर लड़की से शादी की है। दूल्हे के अनुसार उसने करीब 1.50 लाख रुपए लड़की के रिश्तेदारों को दिया थे और पैसे देने के बाद लड़की के रिश्तेदारों ने ये रिश्ता पक्का किया था। वहीं लड़की का कहना है कि उसे पैसों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है।

बदल दिया गया दूल्हा

लड़की के मुताबिक शादी से पहले उसे कोई और लड़का दिखाया गया था, जो कि उसकी ही आयु का था। वहीं शादी के बाद जब वो कमरे में गई तो उस लड़के की जगह ये बुर्जुग कमरे में मौजूद था। पुलिस ने इस मामले में लड़की के घरवालों से भी बात की है। पुलिस के अनुसार वर और वधू पक्ष ने आपसी सुलह की बात कही है। वहीं इस वक्त ये लड़की अपने परिवार वालों के साथ रहे रही है और दिल्ली चले गई है।

Back to top button