स्वास्थ्य

स्वाद और सेहत का खजाना है खरबूजा, साथ ही उसके बीजों में छिपे हैं ये लाभकारी गुण

खरबूजे के फायदे: गर्मी के मौसम में कई ऐसे फल होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बता दें कि उन्हीं गर्मी के फलों में से एक हैं खरबूजा। बता दें कि खरबूजे में अत्यधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। यह फल मीठा और पानी से भरपूर होता है, इसलिए गर्मी के मौसम में खरबूजे का सेवन काफी लाभदायी होता है। मीठा और पानी के स्वाद वाला खरबूजा खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उतना ही सेहतमंद भी। स्वादिष्ट और हाइड्रेटिंग होने के साथ ही, खरबूजे में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी 6 के साथ साथ आहार फाइबर और फोलिक एसिड जैसे खनिजों का भी एक समृद्ध स्रोत होता है।

खरबूजे के फायदे

खरबूजे में 95 फीसदी पानी के साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ठंडक तो मिलती ही है। साथ ही किडनी की सफाई करने में भी खरबूजा काफी लाभदायी होता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर के वजन को भी कम करता है, क्योंकि इसमें शुगर और कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी’ का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। यह दिल की बीमारी और कैंसर से भी बचाता है। इतना ही नहीं, खरबूजे से त्वचा को भी फायदा पहुंचता है। इसमें विटामिन ‘ए’ पाया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

खरबूजे के फायदे

वहीं खरबूजे के साथ ही इसके अंदर पाए जाने वाले बीज भी सेहत के लिए लाभदायी होता है। बता दें कि खरबूजे के बीजे का उपयोग मेवा के रूप में किया जाता है। और इसको मिठाइयों में भी प्रयोग किया जाता है। इसको मिलाने से मिठाई का टेस्ट बढ़ जाता है। कई लोग खरबूजे के बीजों को सुखाकर उसका सेवन करते हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन शायद ही उन बीजों से होने वाले फायदों के बारे में आप जानते होंगे। तो आज हम आपको अपने इस लेख में खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में।

खरबूजे के फायदे

खरबूजे के फायदे

वजन घटाने में लाभदायी है खरबूजे के फायदे

क्योंकि खरबूजे में 95 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, साथ ही यह कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होता है। इसलिए आप खरबूजे का सेवन अधिक मात्रा में कर सकते हैं। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में सहायक होता है, साथ ही इसके सेवन से पेट अधिक देर तक भरा रहता है। और इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जब खाना पचने में अधिक समय लेता है तो ये आपको अधिक खाने से रोकता भी है।

कैंसर रोकने में असरदार है खरबूजे के फायदे

खरबूजे के फायदे कैंसर जैसी घातक बीमारी को दूर करने के काम आते हैं। शायद ही यह बात किसी को पता हो लेकिन खरबूजे का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी रोकता है। क्योंकि खरबूजे में काफी मात्रा में विटामिन सी और बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर में पैदा होने वाले कैंसर के प्रभावों से लड़ सकती हैं और उसे खत्म कर सकती है। क्योंकि शरीर में पैदा होने वाले ये मुक्त कण हानिकारक होते हैं और शरीर की कोशिकाओं पर हमला करते है जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बनते हैं। वहीं खरबूजे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इस बीमारी को उत्पन्न करने वाले कारकों को रोकते हैं।

मधुमेह में लाभदायक है खरबूजे के लाभ

वहीं बता दें कि खरबूजे के अर्क को”आक्सीविकिन” के रूप में जाना जाता है जो मधुमेह जैसी बीमारी में लाभदायी होती है। इसके अलावा, खरबूजे में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) होता है। भले ही स्वाद में यह मीठा हो लेकिन इसमें पाई जाने वाली फ्रैंटोज और ग्लूकोस एक नॅचुरल शुगर है जो खरबूजे में पाई जाती है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए खरबूजे का सेवन लाभदायी होता है।

दिल को स्वस्थ रखें खरबूजे के गुण

खरबूजे के फायदे दिल को स्वस्थ रखने में बहुत ही असरदार साबित होते हैं। खरबूजे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिससे आपका दिल भी स्वस्थ रहता है। इसी के साथ खरबूजे में पाए जाने वाले खनिज उच्च रक्तचाप को भी रोकते है। खरबूजे में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो रक्त की नलिकाओं में रक्त के जमने या थक्का बनने से रोकने में कारगर होते हैं। जिस वजह से खरबूजे का सेवन आपके दिल को भी स्वस्थ रखता है।

आंखो की रौशनी बढ़ाएं खरबूजे के लाभ

खरबूजे के फायदे आँखों से संबंधी बिमारियों को दूर करें में लाभकारी हैं। बता दें कि आंखो के लिए भी खरबूजा काफी लाभदायी होता है। खरबूजे में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो आंखो की रोशनी को हमेशा सामान्य बनाए रहता है। शरीर में अवशोषण होने पर, ये बीटा कैरोटीन विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है और  मोतियाबिंद जैसी परेशानियों को रोकने और आंखो की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। बता दें कि अध्ययनों से भी यह बात साबित हुई है कि उच्च विटामिन सामग्री वाले खाद्य पदार्थों को खाने से मोतियाबिंद जैसी बीमारी के जोखिम को कम कर सकती है।

खरबूजे के लाभ फेफड़ों के लिए

बता दें कि फेफड़ों के लिए भी खरबूजे का सेवन काफी लाभदायी होता है। जो लोग धूम्रपान करते हैं या जिनके शरीर में दूसरे कारणों की वजह से धुंआ जाता है उनके शरीर में विटामिन ए की कमी होने लगती है। वहीं खरबूजे का सेवन करने से यह फेफड़ों को फिर से जीवंत करने में मदद करता है और विशेषकर जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके लिए खरबूजे का सेवन काफी लाभदायी होता है।

मासिक धर्म में लाभदायी है खरबूजे के फायदे

खरबूजे के फायदे मासिक धर्म में होनी वाली दर्द से राहत दिलाते हैं। मासिक धर्म के समय महिलाओं को पेट दर्द या ऐंठन से जूझना पड़ता है। ऐसे में खरबूजे के सेवन से पेट दर्द और ऐंठन जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। खरबूजे में मौजूद विटामिन सी मासिक धर्म के प्रवाह को विनयमित करता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए खरबूजे के फायदे

बता दें की गर्भवती महिलाओं के लिए खरबूजे का सेवन करना किसी अमृत से कम नही हैं। बता दें कि खरबूजे में भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जो उन महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है जो या तो प्रेगनेंट होती हैं या फिर गर्भवती होने की कोशिश कर रही होती हैं। खरबूजा शरीर से अतिरिक्त सोडियम को नियमित रूप से फ्लश करके पानी के प्रतिधारण को रोकता है।

गठिया के इलाज में लाभदायी है खरबूजे के गुण

खरबूजे के फायदे गठिया जैसी बीमारी को ठीक करने में असरदार होते हैं। बता दें कि खरबूजे में ऐसे तत्व होते हैं जो गठिया से जुड़े दर्द को तो कम करता ही है साथ ही सूजन को भी कम करता है। इसके साथ ही ये जोड़ों और हड्डियों में ऑक्सीडेटिव तनाव को रोक सकते हैं।

खरबूजे के बीज के फायदे

खरबूजे के फायदे

बता दें कि सेहत के लिए खरबूजा जितना लाभदायी होता है उतना ही लाभदायी खरबूजे का बीज भी होता है। बता दें कि कई लोग खरबूजे के बीज को सुखा लेते हैं। जहां ये बीज खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही लाभदायी सेहत के लिए भी होता है। तो चलिए अब आपको बताते हैं खरबूजे के बीज के फायदे के बारे में।

  • खरबूजे के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल से होने वाली बीमारियों को दूर रखता है।
  • खरबूजे के बीज में अधिक मात्रा में विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए होने के कारण आंखो के लिए फायदेमंद होता है।
  • खरबूजे के बीज में ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो पेट की एसीडिटी को खत्म करता है और पाचन क्रिया को भी दुरूस्त रखता है।
  • बता दें वहीं टाइप-2 डायबिटीज में भी खरबूजे का बीज बहुत लाभकारी होता है। वहीं यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो इसे खाने से डायबिटीज नियंत्रित होती है और लोगों को डायबिटीज होने का खतरा नहीं होता है।
  • खरबूजे के बीज में 3.6 फीसदी प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर की मांसपेशियों के लिए काफी लाभदायी होती है।
  • सोडियम की मात्रा खरबूजे के बीज में बहुत ही कम होती है। इसके साथ ही यह फैट और कॉलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है, जिस कारण यह वजन कम करने भी कारगार है।

यह भी पढ़ें : सौंफ के फायदे

Back to top button