स्वास्थ्य

तांबे के पात्र में रखे गए पानी को पीने से पेट एकदम रहता है दुरुस्त..

तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से सेहत को काफी फायदे पहुंचते हैं और इस पानी को पीने से पेट एकदम दुरुस्त रहता है और स्मरण-शक्ति भी सही बनी रहती है। इसलिए आप भी इस धातु के पात्र में रखे गए पानी को जरूर पीया करें। तांबे के बर्तन में रखे गए पानी को पीने से शरीर को और क्या क्या फायदे मिलते हैं, वो इस प्रकार हैं-

 घातक बैक्टीरियों से होती है रक्षा

ऐसा कहा जाता है कि तांबे की धातु में पानी रखने से पानी के अंदर मौजूद डायरिया, पीलिया, और अन्य प्रकार की बीमारियां पैदा करने वाले बैक्टीरिया तुरंत मर जाते हैं और पानी पीने के योग्य बन जाता है। जिसके चलते शरीर को ये घातक बीमारियां नहीं लग पाती हैं।

शरीर में कॉपर की कमी होती है पूरी

तांबे के बर्तन में रखे गए पानी को पीने से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं और शरीर में कॉपर की कमी कभी भी नहीं होती है। इसलिए अगर आपके शरीर में कॉपर की कमी है तो आप तांबे के बर्तन में रखे गए पानी को पीना शुरू कर दें।

पेट रहे सेहतमंद

पेट के लिए भी तांबे का पानी बेहद लाभदायक साबित होता है। जो लोग हर रोज तांबे में रखे गए पानी को पीते हैं उनको पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी बीमारियां नहीं लगती है और उनका पेट हर दम सेहतमंद रहता है। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप तांबे में रखे पानी को जरूर पीया करें।

लिवर और किडनी के लिए फायदेमंद

तांबे में रखें पानी को पीने से शरीर की आंतरिक सफाई हो जाती है और लिवर और किडनी हमेशा सही से कार्य करते है। इसके अलावा इस धातु में रखे गए पानी को पीने से शरीर को किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं लगता है।

थॉयराइड की समस्या से मिले निजात

तांबे में मौजूद मिनरल्स थॉयराइड की परेशानी को दूर करने में लाभदायक होते हैं। इसलिए जिन भी लोगों को थॉयराइड की समस्या है वो लोग रोज एक गिलास तांबे के पात्र में रखा गया पानी पीया करें। थॉयराइड के अलावा तांबे के पात्र में रखा गया पानी पीने से त्वचा को भी कई सारे लाभ पहुंचते हैं और त्वचा हर वक्त जवां बनीं रखती है।

किस तरह से पीएं पानी-

आप रात को सोने से पहले तांबे के पात्र में पानी रख दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं। ऐसा कहा जाता है कि रात भर तक इस धातु के अंदर पानी रखने से पानी में तांबे के गुण अच्छे से मिल जाते हैं। इसलिए आप रोज रात को सोने से पहले तांबे के पात्र में पानी को रख दें और सुबह इस पानी को पी लें ।

तांबे के बर्तन में ना रखें खाने की चीजें-

आप इस बात का ध्यान रखें कि तांबे के बर्तन में कभी भी खाने की चीजों जैसे सब्जी, चावल और दाल को अधिक देर के लिए ना रखें। क्योंकि इस धातु में खाने की चीजों को ज्यादा देर रखने से ये चीजें खराब हो जाती हैं।

Back to top button