बॉलीवुड

अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच हो गई है सुलह, जल्द ही करने वाले हैं फिल्म में साथ काम

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच चल रही दुश्मनी को लेकर के कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं। बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर के सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज चल रहे थे। दरअसल अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे लेकिन बाद में उनका नाम मलाइका के साथ जुड़ने लगा था। खबरें तो ये भी थी कि मलाइका और अरबाज के तलाक के पीछे की वजह भी कहीं ना कहीं अर्जुन कपूर ही थे। हालांकि अब अर्जुन और सलमान के रिश्ते कुछ सुधर रहे हैं और इसी को लेकर के एक खबर सामने आई हैं।

जी हां, दैनिक भास्‍कर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान अर्जुन कपूर से अपनी दुश्मनी भुलाकर बोनी और अर्जुन के साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। जल्द ही ये तीनों ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ में काम करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो सलमान खान और अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में साथ में काम करते नजर आएंगे। दैनिक भास्‍कर के अनुसार, इस फिल्म की कहानी पर काम शुरू हो गया है।

सूत्रों की मानें तो इस साल के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। सलमान और अर्जुन इस फिल्म में गुरू और चेले का किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म नो एंट्री के पहले सीक्वल में अनिल कपूर थे फिल्म के दूसरे पार्ट में अनिल कपूर को फरदीन खान रिप्लेस कर रहे हैं।आपको बात दें, ‘ नो एंट्री’ 14 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, लारा दत्‍ता और फरदीन खान उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी।

बात करें सलमान खान और अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो सलमान खान ने हाल ही में फिल्म भारत की शूटिंग खत्म करी है, ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। वहीं इस फिल्म के बाद सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं बात करें अर्जुन कपूर की तो जल्द ही उनकी फिल्म  ‘इंडियाज मोस्‍ट वांटेड’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर देखते ही लोगों ने अर्जुन की तारीफ करनी शुरू कर दी है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए अर्जुन काफी समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। जिस वजह से अर्जुन के फैंस उनकी इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

अर्जुन कपूर की ये फिल्म 24 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ राजेश शर्मा भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में शांतिलाल मुखर्जी और प्रशांत भी नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के बाद अर्जुन कपूर के पास आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ हैं जिसकी शूटिंग वो जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

Back to top button