दिलचस्प

बिना बारात के शादी में पहुंचा दूल्हा, जैसे ही मिले शगुन में तोहफे और पैसे, हो गया शादी से फरार

आप लोगों ने लुटेरी दुल्हन से जुड़े कई सार किस्से सुने होंगे। जहां पर दुल्हन शादी करने के बाद अपने पति को लूट कर भाग जाती है। लेकिन हाल ही में एक लड़के ने दूल्हा बन अपनी दुल्हन को लूटा है और लाखों रूपए लेकर फरार हो गया है। ये घटना पंचकूला की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रवि कुमार नामक एक लड़के ने पहले एक मैरिज साइट के जरिए एक डेंटिस्ट लड़की से जान पहचान की और लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया। जिसके बाद इन दोनों की शादी तय कर दी गई लेकिन शादी वाले दिन जैसे ही रवि को लड़की वालों ने पैस और तोहफे दिए वो इनको लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद दुल्हन के घरवालों ने चड़ीगढ के सेक्टर-5 पुलिस थाने में रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई  और पुलिस अब इस मामले की जांच करने में लगी है।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में आरोपी लड़के रवि कुमार ने ‘शादी डाॅट कॉम’ के जरिए  पंचकूला की एक डेंटिस्ट लड़की से जान पहचान की और डेंटिस्ट लड़की को अपने प्यार में फसा लिया। रवि कुमार ने लड़की को बताया कि वो दिल्ली में रहता है और वेल सेटल्ड है। वहीं जब लड़की ने रवि से उसके परिवार वालों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके मां बाप का निधन हो चुका है और उसके परिवार में एक भाई और दो बहन हैं। लड़की ने रवि की मुलाकात अपने परिवार वालों से करवाई और परिवार वालों ने शादी के लिए हां कर दी। जिसके बाद इन दोनों की शादी 6 मई के दिन तय की गई और पंचकूला के एक होटल में शादी का फंक्शन रखा गया।

बिना बारात के आया शादी में

रवि 6 मई को अकेले ही  शादी के फंक्शन में पहुंचा और जब लड़की वालों ने उससे रिश्तेदारों के बारे में पूछा तो उसने बहाना मारते हुए कहा कि वो किसी काम में फंस गए हैं और थोड़ी देर में आ जाएंगे। रवि ने लड़की के घरवालों से शादी की रस्में शुरू करने को कहा और लड़की वालों ने रवि की बात मानते हुए शादी की रस्म शुरू कर दी। रस्म के दौरान रवि को डायमंड की रिंग, सोने की चेन, 50 हजार कैश और महंगे गिफ्ट दिए गए। वहीं रस्म के वक्त रवि फोन पर अपने रिश्तेदारों से बात करने की एक्टिंग भी करता रहा ताकि किसी को शक ना हो।

इस तरह हुआ फरार

फेरे शुरू होने से पहले रवि आराम करने का बहाना मार कर कमरे में चले गए। वहीं जब रवि को लाने के लिए लड़की वाले कमरे में गए तो वहां पर ना ही रवि और ना ही रवि को दिए गए तोहफ, डायमंड रिंग, गोल्ड चेन और कैश मौजूद था। रवि को कमरे में ना पाकर लड़की ने पहले उसे फोन किया मगर उसने फोन को पिक नहीं किया और कुछ देर बाद अपने मोबाइल को ऑफ कर दिया।

रवि के वापस ना आने के बाद पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

Back to top button