विशेष

लड़कियों के दुष्कर्म जैसे मामला छोड़ आंटी की अंग्रेजी पर नोरा ने किया कमेंट, लोगों ने कर दिया ट्रोल

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला ने एक लड़की के छोटे कपड़े होने पर उस पर एक भद्दा कमेंट कर दिया था। बता दें कि ये पूरा मामला गुडगांव के एक मॉल का है, जहां पर एक लड़की शार्ट ड्रेस में थी और एक महिला ने उसके छोटे कपड़ों पर कमेंट कर दिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर इस महिला का आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इस मामले में सिर्फ वो महिला नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी लोगों के गुस्से का शिकार हो रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

बता दें कि जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इस वीडियो पर कमेंट कर दिया। लेकिन उनका ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया और आंटी के साथ लोगों ने नोरा फतेही को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल हुआ ये की जहां हर कोई इस महिला की सोच पर सवाल उठा रहा है वहीं नोरा फतेही ने उस महिला की अंग्रेजी पर ध्यान दिया है। नोरा ने महिला द्वारा गलत तरीके से बोली गई इंग्लिश पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्होंने तो इंग्लिश का ही रेप कर दिया।’ 

नोरा के इस कमेंट के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा कि, ‘मामला चाहे कुछ भी हो लेकिन कुछ लोगों का काम सिर्फ यही जज करना है कि इंग्लिश सही बोली या गलत।’


वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या बेहूदा कमेंट है। तो वहीं, एक यूजर का विचार है, इंलिश की परवाह किसी को नहीं। अगर आप सिचुएशन को लेकर कुछ कहती हैं तो आपका स्वागत है। बता दें इस तरह से कई लोगों ने अपना गुस्सा नोरा फतेही पर भी निकाला है कि वो मामले की गंभीरता को ना देखते हुए उस आंटी की अंग्रेजी पर सवाल उठा रही हैं।

क्या है पूरा मामला
बता दें ये पूरा मामला गुरूग्राम के एक मॉल का है जहां पर एक आंटी ने लड़कियों के छोटे कपड़ों पर कमेंट करते हुए कहा था कि जो लड़किया छोटे कपड़े पहनती हैं उनका रेप हो जाना चाहिए। बस फिर क्या था उन लड़कियों ने आंटी से माफी मांगने को कहा, लेकिन वो नहीं मानी जिसके बाद ना सिर्फ उन लड़कियों में बल्कि मॉल में मौजूद कुछ और महिलाओं ने भी उस महिला से माफी मांगने को कहा, हालांकि वो महिला अपनी बात पर टिकी रही। लेकिन उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसके बाद लोगों ने उस महिला की आलोचना करना शुरू कर दी।

Back to top button