दिलचस्प

युवराज सिंह ने जमकर की धोनी की तारीफ़, धोनी से बेहतर कैप्टन कोई नहीं… देखें वीडियो!

महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को पूरा देश एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में जनता है। यह दोनों विश्व के बेहतरीन खिलाडियों में से एक हैं। केवल देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी इन दोनों भारतीय खिलाडियों की प्रतिभा का लोहा मानते हैं। इन दोनों ने साथ मिलकर भारत को कई जीत दिलाई है। पिछले 10 सालों में इन्होने भारत के क्रिकेट को बहुत बदला है और उसे काफी आगे लेकर आये हैं। धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट बहुत आगे आया है, जिसका हर भारतीय सपना देखता था।

3 साल बाद कर रहे हैं वनडे टीम में वापसी:

खैर जो भी हो आने वाले समय में इंग्लैण्ड से जो सीरीज होने वाली है, वह धोनी और युवराज के लिए बहुत मायने रखती है। दोनों अपने-अपने स्तर पर लगे हुए हैं। आप तो जानते ही हैं कि अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और युवराज सिंह 3 साल के बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी का यह पहला मैच होगा। इसमें भारतीय क्रिकेट प्रेमी धोनी से कुछ ज्यादा ही उम्मीदे लगाए हुए हैं।

बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद हार गए प्रैक्टिस मैच:

आपको बता दें अभी वनडे मैच से पहले प्रैक्टिस मैच खेला गया था, दोनों खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में दोनों ने अर्धशतक भी जड़ा, बावजूद उसके टीम हार गयी। मैच ख़त्म होने के बाद धोनी और युवराज ने मिलकर एक बहुत ही बेहतरीन वीडियो बनाया है, जिसे हर क्रिकेट प्रेमी को देखना चाहिए।

दोनों कर रहे हैं एक दुसरे की तारीफ़:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों साथ—साथ खड़े होकर एक दुसरे की तारीफ़ कर रहे हैं और एक दुसरे से सवाल-जवाब कर रहे हैं। दोनों ने क्रिकेट के बारे में बात की। दोनों के इस वीडियो को भारत के हर क्रिकेट प्रेमी को देखना चाहिए।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/dRVwqQ50gso

Back to top button