अध्यात्म

जब यह लड़की बजाती है बाँसुरी तब भगवान श्रीकृष्ण खुद आते हैं सुनने के लिए…. वीडियो वायरल!

ईश्वर के खेल भी अजब-गजब होते हैं। ईश्वर क्या और किस लिए करते हैं, किसी को पता नहीं होता है। आप तो जानते ही हैं कि भगवान के लिए कोई भी काम असम्भव नहीं है। भगवान पृथ्वी पर कभी-कभी ऐसे लोगों को भेजते हैं, जो उनकी कमी को पूरा कर सकें । भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिभाओं के बारे में सभी लोग जानते हैं। जब वह बाँसुरी बजाते थे तब जानवर भी उनके संगीत से मोहित हो जाते थे और उनके पास चले आते थे।

तेजी से वायरल हो रहा है लड़की का वीडियो:

भगवान श्रीकृष्ण बाँसुरी बजाते थे और इस समय अपनी तरह बाँसुरी बजाने के लिए उन्होंने इस पृथ्वी पर एक लड़की को भेज दिया है जो बिलकुल उनकी तरह बाँसुरी बजाती है। जिसे सुनकर वह खुद चले आते हैं और बैठकर बाँसुरी के संगीत को सुनते हैं। आजकल इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यह कह कर शेयर भी किया जा रहा है की इसकी आवाज सुनकर खुद भगवान श्रीकृष्ण चले आते हैं।

अच्छे-अच्छे लोग हो जायेंगे दंग:

दरअसल एक ऐसी लड़की है, जो इतना मधुर बाँसुरी बजाती है कि कोई भी सुनकर उसमे खो जायेगा। उसके बाँसुरी बजाने की कला को देखकर अच्छे-अच्छे लोग भी दंग हो जायेंगे। कुछ लोग होते हैं, जो बचपन से ही बहुत ज्यादा प्रतिभावान होते हैं। यह लड़की भी उन्ही में से एक है। लड़की कहाँ की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और क्या सच में इसकी आवाज सुनकर भगवान श्रीकृष्ण चले आते हैं? इसके बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसी नाम से वायरल हो रहा है।

दोस्त भी बजाती है टेबल से ड्रम:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की कितना मधुर बाँसुरी बजा रही है। उसका साथ देने के लिए उसकी दोस्त बगल में बैठकर टेबल से ड्रम बजा रही है। दोनों का तालमेल गजब का है। इस लड़की के बारे में यह कहा जा रहा है कि जब यह बाँसुरी बजाती है तो भगवान श्रीकृष्ण खुद सुनने के लिए चले आते हैं।

वीडियो देखें:

Back to top button