बॉलीवुड

काजोल का मंगेतर बनकर बटोरी थीं सुर्खियां फिर लाइमलाइट से बना ली दूरी, आज ऐसे दिखने लगा ये एक्टर

बॉलीवुड में सिर्फ एक्टिंग का हुनर होना ही काफी नही है। फिल्म इंडस्ट्री में शोहरत दौलत कमाने बहुत से लोग आते हैं, लेकिन वो सफलता हर किसी को नहीं मिल पाती। ऐसे ही एक एक्टर थे बिजय आनंद जिन्हें काजोल का मंगेतर बनने पर खूब वाहवाही लूटी थी। पिछले दिनों वो सनी लियोन की बायोपिक में नजर आए थे। फिल्म प्यार तो होना ही था में बिजय ने काजोल के मंगेतर का रोल अदा किया था और उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद भी आई थी। इसके बाद वो पर्दे से एकाएक गायब हो गए। आपको बताते हैं कि बिजय आनंद इन दिनों क्या कर रहे हैं और कहां हैं।

काजोल संग फिल्म कर हिट हुए थे बिजय

बिजय ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में टीवी शो आसमां से आ गए से शुरु किया था। टीवी के बाद बिजय ने अपने कदम बड़े पर्दे की ओर बढ़ा दिए। 1998 में बिजय के हाथ लगी फिल्म प्यार तो होना ही था। इस फिल्म में बिजय को काजोल औऱ अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने काजोल के मंगेतर का रोल निभाया था जो बाद में दूसरी लड़की के लिए उसे धोखा दे देता है।

बिजय आनंद को करीब 22 फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन अचानक ही उन्होंने फिल्में ना करने का मन बना लिया। एक इंटरव्यू में बिजय ने कहा था कि उन्हें एक्टिंग की दुनिया में आने के लिए काफी स्ट्रगल किया था औऱ जब फिल्म प्यार तो होना ही था हिट हुई थी तो उन्हें एक साथ 22 फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन तब तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि मैंने गरीबी और संघर्ष सब कुछ देखा और हमेशा से एक एक्टर बनना चाहता था, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि इन सबका कोई मतलब नहीं है।

योग प्रशिक्षक बन चुके हैं बिजय

इसके बाद वो फिल्में छोड़ टीवी की दुनिया में फिर से लौट आए और 1998 में उन्होंने औरत नाम के शो में काम किया। इतना ही नहीं 2002 में आई रामायण में बिजय ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया। इसके बाद बिजय ने टीवी को भी अलविदा कह दिया और बिल्कुल गायब हो गए।16 साल बाद बिजय टीवी की दुनिया में लौटे और दिल ही तो है में उन्होंने अहम रोल निभाया। इन 16 सालों में उनके चेहरे की रंगत पूरी तरह की बदल चुकी थी। उनकी जो तस्वीरें सामने आई उसमें वो सफेद दाढ़ी में नजर आए। उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता था कि ये वही बिजय आनंद हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात ये थी की बिजय ने कुछ समय पहले सिया के राम में राजा जनक का रोल निभाया था।

बडे पर्दे से दूर होने के बाद बिजय ने एक्ट्रेस सोनाली खरे से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है और उसका नाम शनाया आनंद हैं।उनका फिल्मी करियर ठीक नहीं चल रहा था तो उनका मन अशांत हो गया। अपने बीमार शरीर औऱ दुखी मन को सही करने के लिए उन्होंने योग और अध्यात्म का रास्ता अपना लिया था. साथ ही उन्होंने योग की ट्रेनिंग भी ले ली। आज के समय में बिजय एक जाने माने योग प्रशिक्षक भी हैं।अब खबर है कि एकता कपूर कभी खुशी कभी गम की तर्ज पर एक टीवी शो बनाने जा रही हैं जिसमें बिजय आनंद अमिताभ बच्चन के रोल में  नजर आ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें

Back to top button