अध्यात्म

रक्षासूत्र धारण करने से दूर हो जाती हैं परेशानियां, जानें किस रंग का रक्षासूत्र करना चाहिए धारण

हिंदू धर्म में रक्षासूत्र को काफी ताकतवर माना गया है। हाथों में रक्षासूत्र बांधने से जीवन की कई सारी कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। अगर राशि के और ग्रह के हिसाब से रक्षासूत्र बांधा जाए तो जीवन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आती है। इसलिए आप अपनी राशि और ग्रह के मुताबिक रक्षासूत्र धारण कर लें। हर ग्रह से एक खास रंग का रक्षासूत्र जुड़ा हुआ होता है। जिस ग्रह का बुरा प्रभाव आपकी कुंडली में अधिक हो आप उस ग्रह से जुडे़ हुए रंग का रक्षासूत्र धारण कर लें।

किस ग्रह और देवता के लिए कौन से रंग का रक्षासूत्र धारण करें –

शनि देव

शनि देव की कृपा आप पर बनी रहे और इनका प्रकोप जीवन से कम हो सके, इसके लिए आप नीले रंग का सूती धागा अपने हाथों में बांध लें। इस रंग के धागे को बांधने से शनि देव आपकी रक्षा हर परेशानियों से करते हैं।

 बुध ग्रह के लिए

जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह का प्रकोप है वो लोग हरे रंग का रेशमी धागा हाथ में बांध लें। ये रंग बुध ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। कुंडली में ये ग्रह कमजोर होने पर इंसान की जिंदगी में समस्याएं आती रहती हैं। वहीं जिन लोगों की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उन लोगों को जीवन में तरक्की मिलती है। हरे रंग के रक्षासूत्र को बांधने से ये ग्रह कुंडली में मजबूत हो जाता है।

गुरु ग्रह

गुरु ग्रह के खराब असर से खुद को बचाने के लिए आप पीले रंगा का रेशमी धागा बांध लें। ये रंग इस ग्रह से जुड़ा हुआ होता है। इसके अलावा विष्णु भगवान को भी ये रंग काफी प्रिय है और जब आप इस रंग का धागा बांधते हैं तो आपको विष्णु भगवान की कृपा भी मिल जाती है।

चंद्र ग्रह

जीवन में चंद्र ग्रह का अच्छा प्रभाव पड़े इसलिए आप सफेद रंग का धागा बांध लें। इस रंग के धागे को बांधने चंद्र ग्रह के साथ साथ शिव जी भी प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर मनोकामना को पूरा कर देंगे।

राहु-केतु ग्रह

कुंडली में राहु- केतु होने से जीवन के किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। इस ग्रह की चाल आपकी कुंडली में सही बनी रहे इसके लिए आप काले रंग का धागा बांध लें। इस रंग के धागे को बांधने से भैरव भी आपकी रक्षा हर परेशानियों से करते हैं।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह का प्रभाव कुंडली में होने पर आप लाल और पीले रंग के धागे को धारण कर लें। ये दोनों रंग इस ग्रह को शांत रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये रंग हनुमान जी के भी प्रिय रंग है और आप जब इस रंग के धागे को अपने हाथ में बांधते हैं तो हनुमान जी की कृपा भी आपको मिल जाती है।

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह को सफेद रंग से जोड़कर देखा जाता है और जो लोग सफेद रंग का रेशमी धागा बांध लेते हैं, उनका शुक्र ग्रह उनके जीवन को खुशियों से भर देता है। शुक्र ग्रह की तरह ही ये रंग लक्ष्मी मां से भी जुड़ा होता है और इस रंग के धागे को बांधने से लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बनी रहती।

Back to top button