बॉलीवुड

मलाइका से तलाक पर आया अरबाज का बयान बोले, सब ठीक था लेकिन अचानक ही..

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हर कोई बस इसी बात को जानना चाहता है कि आखिर ये दोनों कब शादी कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक को 2 साल होने वाले हैं। और अब मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें और अरबाज और जॉर्जिया के रिश्ते की खबरें सामने आ रही हैं।

बता दें कि अर्जुन और मलाइका की लव मैरिज थी। इन दोनों को एक-दूसरे को पहली बार देखते ही प्यार हो गया था, यहां तक की मलाइका ने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन इनके रिश्ते में शादी के 18 साल बाद खटाई आई और दोनों के अलग होने का फैसला ले लिया। लेकिन दोनों में से कभी भी किसी ने अपने रिश्ते के टूटने की वजह पर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन हर कोई यह जानना चाहता था कि आखिर शादी के इतने सालोंं बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों किया है।

अपने और मलाइका के रिश्ते के टूटने पर हाल ही में अरबाज ने एक शो में बताया है। इसके पहले वो हमेशा इस बात को टाल जाते थे। लेकिन हाल ही में अनुपम चोपड़ा के शो में अरबाज ने मलाइका के साथ रिश्ता टूटने पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सब कुछ बिल्कुल ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ही हमारा रिश्ता टूट गया। मलाइका से तलाक पर अरबाज ने कहा- सबकुछ ठीक लग रहा था लेकिन यह टूट गया। अगर कुछ भी गलत नहीं है, तो बेहतर है कि दो लोगों को अपना जीवन खुद चलाना चाहिए और यह निर्णय लेना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी की सिफारिश करेंगे तो उन्होंने कहा- बेशक, मैं करूंगा। विवाह संगठन कई दशकों से है। लोग मरने से पहले अच्छी तरह से जीवित रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन समय बदलना भी सही है। न केवल अब, बल्कि अतीत में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं।

जहां अरबाज ने बताया कि उन दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था वहीं मलाइका ने अपने और अरबाद के रिश्ते टूटने की वजह कुछ और ही बताई थी। मलाइका अरोड़ा करीना कपूर के शो पर पहुंची थी जहां पर उन्होंने कहा था कि, ‘इस शादी में मैं और अरबाज दोनों की खुश नहीं थे और इसका असर परिवार के बाकी सदस्यों पर पड़ रहा था। तलाक के बाद चीजें बदलती हैं और समाज का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों से महिलाओं की अपेक्षा पुरुष आसानी से निकल जाते हैं। मैं पुरुषों पर किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगा रही लेकिन यह सच है। 

बता दें कि अरबाज से तलाक के कुछ समय बाद ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने लगा था। मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरों के खूब चर्चे हो रहा थे। पहले तो इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लोगों के सामने कबूल नहीं किया लेकिन अब ऐसी खबरे हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Back to top button