स्वास्थ्य

महिलाओं में तेज़ी से बढ़ रहा है बांझपन का खतरा, ये हैं 5 प्रमुख कारण

आजकल की बिजी लाइफ में महिलाओं के जीवन में तरह तरह की समस्याएं देखने को मिल रही है, जिसमें बांझपन की समस्या प्रमुख है। जी हां, बदलते लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं में बांझपन की समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसकी वजह से वे कंसीव नहीं कर पा रही हैं। दरअसल, मां बनना हर महिला का सबसे बड़ा सुख होता है, लेकिन बदलते समय में ज्यादातर महिलाएं इस सुख से वंचित हो रही है, जिससे एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है। ऐसे में आज हम महिलाओं में तेज़ी से बढ़ रहे बांझपन के पांच कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस समस्या से बच सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

क्या होता है बांझपन?

मेडिकल भाषा में यदि कोई महिला लगातार प्रयासों के बावजूद एक साल तक कंसीव नहीं कर पा रही है यानि गर्भधारण करने में समस्या हो रही है, तो ऐसी स्थिति में महिला बांझपन की शिकार हो सकती है। बांझपन की वजह से महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, लेकिन अगर इसका समय रहते पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है।

बांझपन के पांच प्रमुख कारण

यूं तो बांझपन के कई कारण सामने आ सकते हैं, जिनमें से पांच प्रमुख कारणों के बारे नीचे बताया जा रहा है-

 1. हार्मोनल असंतुलन

जब किसी महिला में किन्ही कारणों की वजह से हार्मोनल असंतुलन होता है, तो वह कंसीव नहीं कर पाती है, जिसकी वजह से वह मां नहीं बन पाती है। दरअसल, हार्मोनल असंतुलन होने की वजह से अंडाशय से अंडा नहीं निकल पाते हैं, जिससे महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं और इससे वे बांझपन की शिकार हो सकती हैं।

2. पीसीओएस

 

आजकल महिलाओं पीसीओएस की समस्या काफी अधिक बढ़ गई है, जिससे वे कंसीव करने में असमर्थ हो जाती हैं। दरअसल, इस बीमारी में फेलोपियन ट्यूब में सिस्ट बन जाता है, जिसकी वजह से महिलाएं बांझपन की शिकार हो सकती हैं। हालांकि, सही समय पर इस बीमारी का इलाज करवा कर महिलाएं कंसीव कर सकती हैं।

3. देर से शादी

आजकल महिलाएं शादी से पहले करियर बनाती हैं और फिर उसमे सेट होती है, जिसकी वजह से शादी में देरी हो जाती है। ऐसे में मेडिकल के अनुसार, ज्यादातर महिलाएं 40 के उम्र से पहले तक ही कंसीव कर पाती हैं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं की कंसीव करने की क्षमता 35 तक होती है, लेकिन आजकल देरी से शादी की वजह से महिलाएं कंसीव नहीं कर पा रही हैं।

4. मोटापा

मोटापा की वजह से भी महिलाएं बांझपन की शिकार हो सकती हैं। दरअसल, बढ़ती चर्बी की वजह से महिलाओं में कई तरह की बीमारी देखने को मिलती है, जिसकी वजह से वे अलग अलग दवाईयां खाती हैं और ऐसी स्थिति में वे कंसीव नहीं कर पाती हैं।

5. तनाव

आजकल की बिजी लाइफ में महिलाएं काफी ज्यादा टेंशन लेती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गर्भधारण की समस्याएं हो सकती है। दरअसल, टेंशन के असर महिलाओं के अंडाशय में अंडा बनना कम हो जाता है, जिसकी वजह से वे बांझपन की शिकार हो सकती हैं।

Back to top button