दिलचस्प

फिटनेस का ख्याल करते हैं ये राजनेता, मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक खाने मे पसंद हैं ये चीजें

हर किसी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखना चाहिए और आम लोग भी अक्सर अपने फिटनेस का ध्यान सेलिब्रिटीज को देखकर रखते हैं। हालांकि सिर्फ फिल्मी सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि हमारे नेता भी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं। पीएम मोदी हों या फिर पार्टी अध्यक्ष हर राजनेता अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखता है। नेताओं को भी कभी रैली निकालनी होता है तो कभी घंटों भाषण देना होता है। साथ ही चुनाव प्रचार के लिए उन्हें कई बार ज्यादी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें अपनी हेल्थ का ध्यान देना पड़ता है। आपको बताते हैं की पीएम मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल जैसे नेता अपने आप को फिट रखने के लिए क्या खाना पसंद करते हैं  और साथ ही उनका फेवरेट फूड क्या है।

नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने देश में योग को काफी बढ़ावा दिया है और अपनी फिटनेस को लेकर भी वो काफी सजग रहते हैं। पीएम मोदी  उम्र 68 साल है और इस उम्र में भी वो भाग दौड़ बड़े ही आसानी से कर लेते हैं। वो खाना भी अपनी पसंद का खाते हैं। रिपोर्टस की माने तो पीएम मोदी शाम को हल्की गुजराती मील लेते हैं जिसमें वो खिचड़ी खाते हैं। अगर उन्हें बाहर सफर करना होता है तो वो लेमनेड पीते हैं। पीएम मोदी अपने नवरात्र के व्रत के लिए भी खूब चर्चा में रहते हैं। नवरात्री के दौरान पीएम मोदी 9 दिन का व्रत करते हैं जिसमें वो सिर्फ गर्म पानी में नींबू मिलाकार पीते हैं।

राहुल गांधी

48 वर्षीय राहुल गांधी भी खाने पीने के शौकीन हैं। वो अपनी फिटनेस पर ध्यान तो देते हैं, लेकिन उन्हें हेल्थ चीट करना खराब नहीं लगता। जैसे कई बार राहुल नाश्ता नहीं करते हैं और तुरंत नूडल्स खा लेते हैं। उनको काम के चलते काफी घूमना ड़ता है ऐसे में वो डाइट कोला या फिर नींबू का जूस पीते हैं। राहुल को वेज औऱ नॉनवेज दोनों ही पसंद हैं। साथ ही उन्हें चॉकलेट खाना भी पसंद हैं।

स्मृति ईरानी

कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी भी अपने खाने पीने तका काफी ध्यान रखती हैं। गर्मी के दिनों में स्मृति चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वो अपने साथ बिस्कुट और फल जरुर रखती हैं। साथ ही नींबू पानी भी रखती हैं जिससे उन्हे जल्दी भूख ना लगें।

अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम पद के मुखिया अपने साथ लंचबॉक्स कैरी करते हैं। बता दें  कि केजरीवाल को बहुत मसाला पसंद नहीं है। वो अपने खाने में तेज मिर्च नहीं डलवाते हैं। वो ज्यादातर सादा खाना खाते हैं साथ ही वो फल और जूस का सेवन जरुर करते हैं। हालांकि उनके खाने का कोई फिक्स रुटिन नहीं हैं। उन्हें मूंग दाल बहुत ज्यादा पसंद हैं। वो सफर के समय अपने साथ भुने हुए चने औ डाइजेस्टिव बिस्कुट जरुर रखते हैं।

सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान देती हैंय़ वो अपने लॉन में करीब आधा घंटा रोज वॉक करती हैं। साथ ही अपने फिट शरीर के लिए वो योग और मेडिटेशन करती हैं। कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर ये बताय़ा जाता है कि उन्हें जलेबी औऱ गुलाबजामुन बहुत पसंद हैं।  साथ ही उन्हें करेला भी काफी पसंद हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button