स्वास्थ्य

हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आज के दौर में लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और बेकार तरह का खान पान भी खूब किया करते हैं। जिसके चलते कम उम्र में ही उनकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऐसा होने से उन्हें हड्डियों में दर्द की परेशानी हो जाती है। जो लोग शराब और धूम्रपान अधिक करते हैं उनकी हड्डियां समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती हैं और जैसे जैसे उनकी आयु बढ़ती है उनको हड्डियों से जुड़ी कई सारी दिक्कते होने लग जाती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाएं रखने के लिए ये जरूरी होता है कि आप केवल पौष्टिक खाने का सेवन करें और अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त खाने को शामिल करें।

हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रोज पर्याप्त धूप लें

शरीर को पर्याप्त विटामिन डी मिलने से हड्डियां मजबूत रहती है। इसलिए रोज धूप में कुछ वक्त गुजारने की सलाह डॉक्टर द्वारा हर किसी को दी जाती है। कहा जाता है कि अगर आप रोजाना 25 मिनट धूप में रहते हैं तो आपके शरीर को भरपूर विटामिन डी मिल जाता है। धूप के अलावा आप रोजाना उन चीजों का भी सेवन  करें जिनमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है।

व्यायाम करें

व्यायाम करने से हड्डियां मजबूत बनी रहती है और साथ में ही शरीर सुस्ती दुरूस्ती रहता है। इसलिए आप रोज व्यायाम किया करें। व्यायाम करने के अलावा आप  हफ्ते में कम से कम चार दिन दौड़ भी लगाया करें।

तीन लीटर पानी पीएं

पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है और रोजाना तीन लीटर पानी पीना हड्डियों के लिए लाभदायक साबित होते है। कहा जाता है कि रोजाना अच्छी मात्रा में पानी पीने से कमर, गर्दन में दर्द और हड्डियों में दर्द नहीं होती हैं। साथ में ही डिस्क भी स्वस्थ रहती है।

करें दूध का सेवन

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध का सेवन जरूर करें और रोजाना कम से कम दो गिलास दूध पीएं। दूध पीने से हड्डियों में ताकत बनी रहती है। बुजुर्ग, बच्चों और गर्भवती महिलाएं को रोज दूध जरूर पीना चाहिए। क्योंकि बुजुर्ग लोगों की हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाती है, बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए दूध अच्छा माना जाता है और गर्भवती महिलाओं के शरीर को दूध की विशेष जरूरत होती है।

बादाम खाएं

बादाम कैल्शियम का अच्छे स्त्रोत होते हैं और इसमें प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। बादाम खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है और साथ में ही याद्दाश्त भी सही बनी रहती है। इसलिए रोजाना 4 से 5 बादाम जरूर खाया करें। बादाम के अलावा आप दही, पनीर, संतरा और इत्यादि चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर लें।

जैतून का तेल

जैतून के तेल को भी हड्डियों के लिए लाभदायक माना जाता है और इस तेल में बने खाने को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जैतून के तेल पर किए गए शोध में ये बात साबित भी हो चुकी है। इसलिए आप खाना बनाने के लिए केवल जैतून के तेल का ही प्रयोग किया करें।

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां खाएं

हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इनमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी होता है। वहीं अगर आप मांसाहारी हैं तो आप अंडे, चिकन, मछली का सेवन भी नियमित रूप से किया करें। ये सभी चीजे हड्डियों के लिए फायदेमंद होती है।

Back to top button