राजनीति

‘ओम’ में गलत क्या, उच्चारण से ज्यादा ऑक्सीजन मिलती हैः सलमा अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी ने योग के दौरान ‘ओम’ के उच्चारण करने को सही बताया है। उन्होंने कहा है कि इसके उच्चारण में कुछ भी गलत नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ओम के उच्चारण को लेकर छिडे़ बहस के बीच सलमा ने कहा योग के दौरान ओम के उच्चारण से अधिक ऑक्सीजन मिलता है। शरीर स्वस्थ रहता है।

उन्होंने कहा कि वह तो कई सालों से योग कर रही हैं। इसका विरोध गलत है। उन्होंने बताया कि अगर वह योग नहीं करतीं तो उनकी कुछ हड्डियां टूट जातीं। योग करने से उनको काफी लाभ है।

उन्होंने कहा कि ओम कहने में गलत क्या है? क्या आप अल्लाह, गॉड या रब नहीं कहते हैं? क्या अंतर है?

उन्होंने सभी लोगों को योग करने की सलाह दी।

Back to top button