रिलेशनशिप्स

जानिए किस महीने में शादी करने से आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: शादी का रिश्ता एक ऐसा बंधन होता है जिसमें दो हमेशा के लिए बंध जाते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि इस प्यार से भरे रिश्ते में खटास आने लगती है, और ये रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। जैसे हर इंसान परफेक्ट नहीं होता है और ना ही ऐसा होता है कि हमेशा दो लोगों के विचार आपस में मिलते हों। लेकिन इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए इस रिश्ते को परफेक्ट बनाया जाता है। इसी तरह से शादी का रिश्ता भी ऐसा होता है कि दोनों को ही एक-दूसरे को समझना होता है और उनका सम्मान करना होता है।

 

शादी में किसी प्रकार की अड़चनें ना आएं और दो लोग इस शादी में खुशी से रहें इसके लिए कुंडलियां मिलवाई जाती हैं। उनके गुणों को मिलाया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी कई रिश्ते अच्छे से नहीं चल पाते हैं। लेकिन आजकल एक नया ट्रेंड चल गया है लोग कुंडलियों के साथ-साथ शादी करने के महीने को भी अहमियत देने लगे हैं। जी हां आप किस महीने में शादी कर रहे हैं इसका भी असर आपके रिश्ते में पड़ता है। तो चलिए बताते हैं कि किस महीने में शादी करने पर आपके जीवन पर क्या असर पड़ता है।

जनवरी- बता दें कि जनवरी महीने में जिनकी शादी होती है वो लोग कुंभ राशि से प्रभावित होते हैं। इस महीने में शादी करने वाले लोगों का रिश्ता हमेशा गर्मजोशी से भरा रहता है। इन लोगों को एक-दूसरे को टाइम-टाइम पर सरप्राइज देना अच्छा लगता है। वहीं इस महीने में शादी होने करने वाले लोगों के रिश्ते आसानी से नहीं टूटते हैं।

 

फरवरी- फरवरी महीने में शादी करने वाले लोग काफी भावुक किस्म के होते हैं। इस महीने में होने वाली शादियां मीन राशि से प्रभावित होती हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए जिम्मेदारी का एहसास भी होता है और एक-दूसरे की खुशियों का ध्यान रखनें और उनको पूरा करने का हर संभव प्रयास करते हैं।

मार्च- मार्च महीने में शादी करने वाले लोगों का रिश्ता हमेशा खट्टी-मीठी नोकझोंक से भरा रहता है। कई बार ऐसा होता है कि ये लोग आपस में एक-दूसरे के विचारों से सहमत नहीं होते हैं जिस वजह से इनमें तकरार हो जाती हैं। इस महीने में शादी करने वालों का रिश्ता मेष राशि से प्रभावित होता है।

अप्रैल- अप्रैल महीने में शादी करने वाले लोगों का रिश्ता वृषभ राशि से प्रभावित होता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से इस महीने को शादी के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इस महीने में शादी करने वाले कपल्स के बीच हमेशा प्यार बना रहता है।

मई- जिन लोगों की शादी मई महीने में होती हैं उस राशि वाले लोग हमेशा मिथुन राशि से प्रभावित होते हैं। इनका रिश्ता हमेशा अधर में लटका रहता है। ये लोग किसी भी चीज की अति कर देते हैं, साथ ही कभी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाते हैं। या तो ये लोग पूरी जिंदगी साथ रहते हैं या फिर एक दूसरे से अलग हो जाते हैं।

 

जून– जून महीने में शादी करने वाले लोग कर्क राशि से प्रभावित होते हैं। इस महीने में होने वाली शादियां एक मिसाल के तौर गिनी जाती हैं। इन लोगों में प्यार और एक-दूसरे के लिए आदर हमेशा बना रहता है। वहीं ये सिर्फ एक-दूसरे का सम्मान ही नहीं बल्कि एक-दूसरे के परिवार की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं।

जुलाई- इस महीने में शादी करने वाले कपल हमेशा अपने रिश्ते को संजोकर रखते हैं। साथ ही इनको अपने जीवन को शाही अंदाज में जीना काफी पसंद होता है। इनको बड़े सपने देखना और उनको पूरा करने की आदत होती है। साथ ही एक-दूसरे के लिए आकर्षण हमेशा बना रहता है। इस महीने में शादी करने वाले लोगों की जिंदगी सिंह राशि से प्रभावित होती है।

अगस्त– इस महीने में शादी करने वाले लोगों में जीवन भर संघर्ष रहता है। उन्हें हमेशा संघर्ष करना पड़ता है। इस महीने में शादी करने वालों में कन्या राशि का प्रभाव रहता है। ये लोग अपने पार्टनर की जरूरतों को अगर बेहतरी से समझें तो इनका रिश्ता और बेहतर हो सकता है।

सितंबर- सितंबर महीने में शादी करने वाले लोगों को अपनी लाइफ को बैलेंस करके चलना आता है। इस महीने में शादी करने वाले लोग तुला राशि से प्रभावित होते हैं। साथ ही इनमें आपस में नोक-झोंक चलती रहती है।

अक्टूबर- अक्टूबर महीने में शादी करने वाले लोग अपनी जिंदगी के हर पल को जीते हैं। इन्हें परेशानियों में भी अपनी जिंदगी को बेहतरी से जीने की कला आती है। इन लोगों की जिंदगी पर वृश्चिक राशि का प्रभाव देखा जाता है। साथ ही ये अपनी जिंदगी को पूरी प्लैनिंग से जीते हैं और परिवार को साथ लेकर चलते हैं।

नवंबर- नवंबर महीने में शादी करने वाले लोगों की जिंदगी में धनु राशि का प्रभाव होता है। इन लोगों का लाइफ को जीने का एक ऐम होता है। साथ ही अपनी जिंदगी को किस तरह से बेहतर बनाया जा सकता है ये बात ये लोग बखूबी जानते हैं। इनका बंधन इतना मजबूत होता है कि अकेलापन इन्हें कभी महसूस ही नहीं होता है।

दिसंबर-  दिसंबर महीने में शादी करने वाले लोगों को इस मंत्र का अनुसरण करना चाहिए। ‘विगत के सुखों को भूल, वर्तमान में जी और भविष्य का वरण कर’. इस महीने में शादी करने वाले लोग अपने भविष्य की चिंता करते-करते अपने वर्तमान को बेहतरी से नहीं जी पाते हैं। ये लोग अपनी पूरी जिंदगी पैसे बचाने और समझौता कर के जिंदगी जीने में निकाल देते हैं।  इन लोगों की शादी टूटने की संभावना दूसरों के मुकाबले ज्यादा होती है.

Back to top button