बॉलीवुड

बाहुबली का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर, अभी नहीं जान पाएंगे कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!

साल 2015 में आयी बाहुबली ने सफलता के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। किसी को नहीं लगा था कि यह दक्षिण भारतीय फिल्म इतनी सफल हो जाएगी। इस फिल्म ने दर्शकों के मन में एक और सवाल छोड़ा कि आखिर “कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा”। इस सवाल का जवाब पूरा देश जानना चाहता है। इसलिए सभी लोग बाहुबली के दुसरे भाग का बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 2016 में क्रिशमस के दिन ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट को टाल कर 28 अप्रैल 2017 कर दिया गया था।

रिलीज डेट बढाई जा सकती है आगे:

लेकिन बाहुबली का बेशब्री से इंतज़ार कर रहे दर्शकों के लिए एक बुरी खबर आई है। अभी भी इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढाई जा सकती है। यह खबर कई दर्शकों के लिए बहुत बुरी है। जब से लोगों ने बाहुबली देखी थी, तभी से इसके अगले भाग का इंतज़ार कर रहे थे। इस फिल्म के पहले भाग में अधूरी कहानी थी, इसलिए सभी इसके आगे की कहानी को जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।

तकनीकि तौर पर हुआ है अच्छा काम:

आपको बता दें बाहुबली दक्षिण भारत की पहली फिल्म थी जो भारत के अन्य हिस्सों में भी बहुत पसंद की गयी थी। इस फिल्म की कहानी और इसका निर्देशन कमाल का किया गया था। इस फिल्म में तकनीकि तौर पर भी बहुत अच्छा काम किया गया था। यही वजह थी कि इस फिल्म ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह फिल्म विदेशों में भी खूब पसंद की गयी थी।

दर्शकों को हो सकती है निराशा:

बाहुबली फिल्म के बारे में सूत्रों ने कहा है कि यह फिल्म तय समय पर ही रिलीज हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो दर्शकों को बहुत ज्यादा निराशा होगी, क्योंकि लोग इस फिल्म का इंतज़ार 2015 से कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी ने निभाई है।

Back to top button