बॉलीवुड

पैरेंट्स के कहने पर शादी के लिए राजी हुई श्रद्धा कपूर, जाने कौन होगा कपूर खानदान का दामाद?

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। फिल्म आशिकी-2 से अपने करियर का आगाज़ करने वाली श्रद्धा कपूर की गिनती अब टॉप अभिनेत्रियों में होने लगी है। जी हां, श्रद्धा कपूर ने पिछले कुछ सालों में अपना नाम फेम बनाया है और अपने दम पर बॉलीवुड में नया मुकाम छुआ है। श्रद्धा कपूर की चर्चा जितनी उनकी फिल्मों को लेकर रहती है, उतनी ही अब पर्सनल लाइफ को लेकर भी होने लगी है। इसी बीच खबर यह है कि श्रद्धा कपूर जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

बॉलीवुड की दुनिया में पिछले साल कई बड़ी हस्तियों ने शादी की, जिससे पूरा माहौल पार्टी में तब्दील हो गया। इसी कड़ी में इस साल भी कई बड़े सितारे शादी करने के मूड में नजर आ रहे हैं, जिसमें आलिया-रणबीर, वरूण-नताशा और मलाइका-अर्जुन के अलावा अब श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा का नाम भी शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, क्योंकि श्रद्धा ने अब शादी का मन बना लिया है।

पैरेंट्स के कहने पर करेंगी श्रद्धा कपूर शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो श्रद्धा कपूर की फैमिली यानि उनके पैरेंट्स ने उन्हें अब शादी करने की सलाह दे दी है, जिसके बाद अब श्रद्धा कपूर ने अपने पैरेंट्स की बात मान ली है। माना जा रहा है कि श्रद्धा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी करने के लिए मान गई हैं और इसमें सबसे बड़ा उनकी फैमिली का रहा है। श्रद्धा कपूर को उनकी फैमिली शादी के लिए बहुत पहले ही कह रही है, लेकिन अब जाकर श्रद्धा  कपूर ने हामी भर दी है।

रिलेशनशिप में एक साल से हैं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार डेट पर देखा जा चुका है, लेकिन दोनों कभी भी खुलकर अपने रिश्ते पर बात नहीं करते हैं और यही कारण है कि अभी तक श्रद्धा शादी से मना करती हुई नजर आ रही थी। श्रद्धा कपूर  रोहन श्रेष्ठा को पिछले एक साल जानती हैं और माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा है, तो दोनों अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं या फिर इसी साल के आखिरी तक गुपचुप शादी कर सकते हैं।

रोहन से पहले फरहान को डेट कर चुकी हैं श्रद्धा कपूर

अफेयर को लेकर श्रद्धा कपूर ने ज्यादा सुर्खियां भले ही नहीं बटोरी हो, लेकिन रोहन को डेट करने से पहले वे फरहान अख्तर को डेट कर चुकी हैं। फरहान अख्तर को लेकर श्रद्धा कपूर बहुत ही ज्यादा सीरियस मानी जाती थी, लेकिन कभी भी दोनों ने एक दूसरे को लेकर खुल कर बयानबाजी नहीं की और गुपचुप ही डेट कर रहे थे।

Back to top button