दिलचस्प

बॉलीवुड में सबसे शानदार होती थी राजकपूर की होली पार्टी, सिर्फ देवआनंद नहीं होते थे शामिल

होली का त्यौहार वैसे तो हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन बॉलीवुड सितारे हर साल इस त्यौहार को बड़े ही खास अंदाज में मनाते आ रहे हैं। कई बड़े बॉलीवुड सितारे अपने घर होली पार्टी रखते हैं और उस पार्टी में स्टार्स जमकर मस्ती करते हैं। हालांकि सबसे शानदार होली पार्टी बॉलीवुड के लेजेंड शो मैन राज कपूर के घर हुआ करती थी। राज कपूर की जितनी शानदार फिल्में होती थीं उतनी ही शानदार पार्टियां हआ करती थीं। आरके स्टूडिय़ो ने होली और दीवाली के त्यौहारों को हमेशा दिल से अपनाया।

मशहूर थी राज कपूर की होली

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जो आज भी राज कपूर की होली पार्टी को आज भी बहुत मिस करते हैं। उनकी पार्टी में हर खास और आम आदमी शामिल हुआ करता था। आरके स्टूडियो की इस पार्टी में दिलीप कुमार, मनोज कुमार, शम्मी कपूर शशि कपूर, अमिताभ बच्चन. हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकार इस पार्टी में शामिल हुआ करते थे। हर छोटे से बड़ा स्टार इस पार्टी का हिस्सा हुआ करता था सिर्फ एक सुपरस्टार को छोड़कर जो कभी इस पार्टी में शामिल नहीं हुआ।

बॉलीवुड में होली पार्टी सेलिब्रेट करने का चलन राज कपूर ने ही शुरु किया था। उनसे पहले इतने भव्य तरीके से होली सेलिब्रेट करने की परंपरा नहीं थीं, लेकिन राज कपूर ने इसे शुरु किया। होली पर शमा बंधता था आरके स्टूडियो में और सारे सेलिब्रिटी सालभर इस त्यौहार का इंतजार किया करते थे। हालांकि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सुपरस्टार देवाआनंद कभी इस पार्टी का हिस्सा नहीं रहे। राज कपूर और देवआनंद बहुत अच्छे दोस्त थे फिर भी देवआनंद राज कपूर की इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनते थे।

सिर्फ देव आनंद नहीं होते थे शामिल

दरअसल देवआनंद को शुरु से ही होली खेलने का शौक नहीं था। उन्होंने हमेशा से ही त्यौहारों से दूरी बनाई थी। राज कपूर उनके अच्छे दोस्त थे और उनकी इस बात से परिचित इसलिए वो कभी भी देवआनंद को अपने होली पार्टी का निमंत्रण नहीं दते थे। ये ही वजह थी की आरके स्टूडियो में सारे सुपरस्टार्स के बीच सिर्फ देवआनंद थे जो इस पार्टी में नहीं आते थे।

आरके स्टूडियो अपनी शानदार फिल्मों के सेट के साथ साथ अपनी होली पार्टी के लिए भी मशहूर रहा। होली खेलने के खास इंतजाम किए जाते थे, नाचने गाने की पूरी व्यवस्था होती थी। कई तरह के लजीज पकवान मेहमानों को परोसे जाते थे। 1988 तक आरके स्टूडियो में हर साल होली खेली गई। सभी जमकर जश्म मनाते और रंगों की ऐसी महफिल जमती जिसके चर्चे साल भर तक होते, लेकिन राज कपूर एक दिन दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी शुरु की गई परंपरा उनके साथ ही रोक दी गई। उसके बाद से आरके स्टूडियो में होली फिर कभी नहीं खेली गई।

आरके स्टूडियो हमेशा से ही बॉलीवुड की पहचान रहा। इस स्टूडिय़ो में एक से बढ़कर एक फिल्मों की शूटिंग हुई औऱ इस स्टूडियो ने रंग और पटाखों की चमक भी देखी। इसके दरवाजे हर सितारे के लिए खुले रहे औऱ हर किसी ने इसे अपना घर माना। आज भी बॉलीवुड में कई लोग अपने घर में होली पार्टी का सेलिब्रेशन रखते हैं, लेकिन जो बात आरंके स्टूडियो औऱ शो कपूर की होली की थी वो शायद ही कहीं देखने को मिले।

यह भी पढ़ें

Back to top button