दिलचस्प

इस अमेरिकी लड़की पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, गाया हिंदी गाना…. देखें वीडियो!

बॉलीवुड फिल्मों में मसाला होता है, रोमांस होता है, डांस होता है और बढ़िया गाने होते हैं। यही वजह है कि पूरी दुनियाँ में भारतीय फिल्मों के दीवाने हैं। दुनियाँ के हर देश में लगभग बॉलीवुड की फ़िल्में देखी जा रही हैं। दिन प्रतिदिन भारतीय फिल्मों की पहुँच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। भारतीय फिल्मों के साथ ही यहाँ के गानों का भी खूब क्रेज है। लोग बॉलीवुड के तड़क-भड़क वाले गानों से लेकर शांत गानों के शौक़ीन हैं। आजकल विदेशों में बकायदा हिंदी फिल्मों के गाने बजाये भी जा रहे हैं।

लड़की का हिंदी गाना सुनकर होगा आश्चर्य:

कुछ विदेशी लोग तो भारतीय गानों के इतने शौक़ीन हैं कि वो इसे गाने के लिए सीख भी रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमे भारतीय गानों की दीवानी एक लड़की हिंदी गाना गा रही है। उसे गाता हुआ देखकर हर किसी को आश्चर्य होगा कि कैसे यह विदेशी लड़की इतना स्पष्ट हिंदी में गाना गा रही है। जहाँ एक तरफ कुछ भारतीय लोग ना ही हिंदी गाना सुनना पसंद कर रहे हैं और ना ही हिंदी बोलना, ऐसे में एक विदेशी हिंदी में गाना गा रही है, यह बहुत बड़ी बात है।

हिंदी में गाना गाकर किया रिकॉर्ड:

दरअसल अमेरिका की एक लड़की हिंदी फिल्मों और गानों की बहुत बड़ी दीवानी है। उसे हिंदी फ़िल्में देखना और हिंदी गाने सुनना बहुत ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि वह आये दिन हिंदी में गाना गाने का अभ्यास करती रहती है। इसी दौरान उसने अपना खुद का एक वीडियो भी बनाया था। कुछ सालों पहले यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उसके गाने को भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी खूब सराहा गया था।

गाने की लिए की थी खूब मेहनत:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक अमेरिकन लड़की बॉलीवुड की फिल्म “अजब प्रेम की गजब कहानी” का “तू जाने ना” गाना इतने जोश के साथ गाया है कि आप भी उसकी तारीफ़ करेंगे। उसका गाना सुनकर ऐसा लगता है कि उसने इस गाने के लिए खूब मेहनत की है।

वीडियो देखें:

Back to top button