दिलचस्प

एक पैर से इस लड़की ने किया ऐसा डांस देखकर आप इसके जोश को करेंगे सलाम, करोड़ों लोगों ने देखा डांस…. वीडियो वायरल!

कहते हैं ना कि इस दुनियाँ में कोई ऐसा काम नहीं है जो नहीं किया जा सकता है, सही कहते हैं। इंसान को कोई भी काम करने के लिए जज्बे की जरुरत होती है। अगर वह ठान लेता है कि उसे कुछ करना है तो, फर्क नहीं पड़ता है कि उसके राह में कितनी मुश्किलें आती हैं। इस बात को जीतन राम मांझी ने साबित किया है। पहाड़ तोड़ने से मुश्किल काम कोई और नहीं है, उन्होंने इसे भी तोड़ कर उसके बीच से रास्ता बना दिया। कहने का मतलब है कि कुछ भी असम्भव नहीं है, बस करने का जज़्बा होना चाहिए।

इंसान की हिम्मत के आगे सभी मुश्किलें पड़ जाती हैं कम:

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि कितनी भी मुश्किलें राह में क्यों ना आयें, लेकिन इंसान की हिम्मत के आगे सभी मुश्किलें कम पड़ जाती हैं। दरअसल हम आपको एक डांस का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह से वायरल हो गया है। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 2 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है और 30 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

दिव्यांग लड़की का डांस कर सकता है आपको भावुक:

दरअसल आज हम जो आपको वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वह किसी और का नहीं बल्कि एक दिव्यांग लड़की का डांस है। लड़की ने अपने एक पैर से ऐसा डांस किया है कि इस समय वह पुरे देश में चर्चित हो गयी है। आपको बता दें लड़की ने एक पैर से मुस्कुराते हुए ऐसा डांस किया है कि इसे देखकर कोई भी खुश और भावुक दोनों हो सकता है। इसका डांस देखकर आप इसके ज़ज्बे को सलाम करेंगे। इस वीडियो को एक कमरे में शूट किया गया है और इसे TROLL BTech नाम के फेसबूक पेज पर अपलोड किया गया है।

लड़की के साहस की पुरे देश में सराहना:

आप वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की अपने एक ही पैर से पंजाबी गाने पर ऐसा डांस कर रही है, जिसे देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि कोई एक पैर से भी ऐसा डांस कर सकता है। वह 2 मिनट से ज्यादा समय तक ऐसे ही मुस्कुराते हुए डांस करती है। उसके साहस को देखने के बाद पुरे देश में इस वीडियो की सराहना की जा रही है।

वीडियो देखें:

https://www.facebook.com/newtrollbtech/videos/1765778680347534/

Back to top button