दिलचस्प

प्रेमी के साथ घर छोड़कर भागी, फिर कर ली प्रेमी के पिता से शादी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

न्यूज़ट्रेंड वेब डेस्क: प्यार एक ऐसा एहसास होता हैं, जो दो लोगों को ऐसे बंधन में बांध देता है जो कभी नहीं टूटता। जब कोई इंसान प्यार में होता है तब ना तो उसे लोगों की परवाह होती है ना समाज की। उसके मन में बस एक ही बात होती है और वो अपने प्यार को पाना। जब किसी पर प्यार का खुमार चढ़ता है तो सिर्फ दिल की सुनता है और वहीं करता है जो उसको उसके प्यार से जुदा ना करें। कई बार जब घर वाले आपके प्यार को समझते नहीं है तो कुछ लड़के-लड़कियां घर से भागने का फैसला कर लेते हैं, और सबसे दूर जाकर अपना परिवार बसाते हैं। लेकिन हम आज आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे जिसमें लड़का-लड़की घर से भागे तो शादी करने के लिए थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने अपने प्रेमी को छोड़कर उसके पिता से शादी कर ली।

दरअसल ये पूरा मामला है समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र का जहां पर एक लड़का-लड़की नें भागकर शादी करने की योजना बनाई। दोनों भाग भी गए लेकिन उसके बाद जो हुआ वो वाकई चौंका देने वाला था। बता दें कि जब दोनों घर से भाग गए तब लड़की को पता लगा कि लड़का नाबालिग है, जिसके चलते उसने उसके विधुर पिता से शादी कर ली और ऐसा उसने अपने प्रेमी के कहने पर किया। बता दें कि लड़की के घर वालों ने लड़के पर अपहरण का केस भी दर्ज करवाया था जिसके चलते वो युवक गिरफ्तार भी हुआ जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़की घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन फिर लौटकर वापस घर नहीं आई। इस बात से परेशान लड़की के पिता ने गांव के सत्यनारायण सिंह के बेटे हरिओम कुमार सहित परिवार के सभी लोगो पर साजिश के तहत अपहरण का मामला दर्ज़ करा दिया। लेकिन जब पुलिस ने लड़को को पकड़कर पूछताछ की तब पूरी बात पता लगी। लड़की ने खुद पुलिस को आकर इस बारे में बताया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वह कॉलेज में पढ़ रही थी तभी उसे लड़के से प्यार हो गया, लेकिन घर वाले दोनों के रिश्ते के लिए नहीं मानतें जिसके चलते दोनों ने भागने का फैसला किया और भागकर विद्यापतिधाम चले गए। वहां पहुंचकर लड़की को पता चला की लड़के की उम्र मात्र 17 साल है और वो नाबालिग है, जिसके बाद दोनों ने मिलकर ये फैसला लिया कि लड़की उसके विधुर पिता से शादी कर ले। जिसके चलते उसकी प्रेमिका उसकी मां बन गई।

Back to top button