बॉलीवुड

9 साल बाद फिर करण के साथ नजर आएंगी जेनिफर विंगेट, पति-पत्नि बनकर बटोरी थीं सुर्खियां

टीवी जगत में खूबसूरत एकट्रेसेज की कमी नहीं है, लेकिन जो बात जेनिफर विंगेट में है वो दूसरी एक्ट्रेसेज में नहीं जल्दी नहीं दिखती। जेनिफर खूबसूरत भी हैं और काफी समझदार भी। जहां अक्सर लड़कियां शादी टूटना या प्यार में धोखा खाने के बाद बिखर जाती हैं वहीं जेनिफर ने खुद को और भी बेहतर बनाया औऱ आज के वक्त मे उन्हें टीवी की सबसे मंहगी और खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। जेनिफर अपने करियर और निजी जिंदगी दोनों की वजह से चर्चा में रहीं। जेनी ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाई औऱ दोनों ने तलाक ले लिया। जेनिफर टीवी की एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं औऱ बहुत जल्द करण के साथ नजर आने वाली हैं।

करण संग जमेगी जेनिफर की जोड़ी

अगर आप सोच रहे हैं कि जेनिफर अपने एक्स पति करण सिंह ग्रोवर के साथ दिखने वाली हैं तो आप गलत हैं। जेनिफर बहुत जल्द करण वाही के साथ दोबोरा नजर आएंगी जिनकी वो को-स्टार रह चुकी है। शो दिल मिल गए में करण सिंह के साथ साथ करण वाही भी थे जिनकी एंट्री काफी लेट से हुई थी और इसमें वो रिद्धिमा के पति सिद्धार्थ बने थे। उस वक्त लोगों में अरमान- रिद्धिमा की जोड़ी और सिद्धार्थ-रिद्धिमा की जोड़ी को लेकर काफी बहस होती थी। हालांकि जेनिफर की जोड़ी करण वाही के साथ भी खूब पसंद की गई थी। अब एक बार फिर दोनों दर्शकों को अपना दीवाना बनाने एक साथ आ रहे हैं।

हर्षद चोपड़ा के साथ शो बेपनाह में रोमांस करने वाली जेनिफर को बहुत जल्दी लोग करण वाही के साथ डिजीटल मीडियम पर देख सकते हैं। बता दें कि जेनिफर विगेंट कुछ समय से छोटे पर्दे से गायब हैं और उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।  जेनिफर और करण वाही ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव किया और बताया कि बहुत जल्द दोनों साथ नजर आने वाले हैं। जेनिफर ने कहा कि मैं एक बहुत ही खास दोस्त के साथ हूं, मैं 9 साल बाद उसके साथ शूटिंग कर रही हूं औऱ बहुत खुश भी हूं।

बहुत जल्द दर्शकों के सामने होंगे दोनो स्टार

करण और जेनिफर की जोड़ी उस शो के बाद फिर कभी नहीं जमीं। हालांकि दोनों की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस की कमीं नहीं थी। हालांकि अब एक बार फिर जेनिफर और करण वाही साथ आ रहे हैं तो लोगों को बहुत खुशी है। दोनों ने अपने फैंस को बताया कि वह अब हैल्दी खाना ही खाते हैं औऱ अपना वजन भी उन्होंने बहुत कम किया हुआ है। जेनिफर ने करण की तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत ही अच्छे लग रहे हैं और साथ ही जेनिफर ने बताया कि उन्होंने भी अपना वजन कम कर लिया है।

बता दें कि जेनिफर ने छोटा सा ब्रेक लिया था और अपनी सहेलियों के साथ गोवा में हॉलीडे इंज्वॉय कर रही थीं। जेनिफर के साथ उनकी गर्ल गैंग में ऐश्वर्या सखूजा और पूजा शर्मा भी थे। इन सभी की सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी। जेनिफर ने करण सिंह के साथ दो सीरीयल कसौटी जिंदगी की और दिल मिल गए में साथ काम किया था और फिर शादी कर ली थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा चला नहीं और दोनों अलग हो गए। करण ने बिपाशा से शादी कर ली वहीं जेनिफर अभी भी सिंगल हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button