बॉलीवुड

ये हैं छोटे पर्दे के 4 फेमस ‘कृष्ण कन्हैया’, नंबर 2 के तो लोग पैर भी लगे थे छूने

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की अपनी एक अलग लोकप्रियता होती है। इसमें अगर कार्यक्रम धार्मिक हो तो लोगों को अपनी तरफ खींचने में आटोमैटिक सफल हो जाता है। जी हां, धार्मिक आधारित सभी कार्यक्रम लोगों को पसंद किये जाते हैं, जिसमें रामायण और महाभारत की अपनी एक अलग लोकप्रियता है। ऐसे में टेलीविजन में कई तरह के धार्मिक कार्यक्रम बनाए जा चुके हैं, जिसमें आज हम आपको लोकप्रिय कृष्ण कन्हैया के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भगवान कृष्ण कन्हैया की भक्ति में तो पूरी दुनिया लीन है। कृष्ण कन्हैया की लीलाओं पर आधारित कई तरह के धारावाहिक बनाए जा चुके हैं, जिसमें से कई से कुछ काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। इतना ही नहीं, कृष्ण कन्हैया का किरदार निभाने वाले कलाकारों की लोकप्रियता इतनी ज्यादा हो गई थी कि लोग इनके पैर छूने लगते थे और इन्हें असली में ही कृष्ण कन्हैया मानने लगते थे। तो ऐसे में आज हम उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल छू लिया था।

स्वप्नल जोशी

सन 1993 में स्वप्नल जोशी ने कृष्णा का किरदार निभाया था। स्वप्नल जोशी को लोग सच में कृष्णा समझने लगे थे और लोग इनकी घर में पूजा पाठ भी करने लगे थे। इससे पहले स्वप्नल जोशी ने लव कुश का किरदार भी निभाया था, जिसमें भी स्वप्नल जोशी को काफी ज्यादा पसंद किया गया। स्वप्नल जोशी को कृष्ण अवतार में सबसे ज्यादा प्यार में मिला था।

सर्वदमन डी बनर्जी

सर्वदमन डी बनर्जी ने बड़े कृष्ण का रोल निभाया था, जिसमें उन्हे लोगों से खूब प्यार मिला था। लोगों के मन में ऐसी छवि हो गई थी कि कृष्ण भगवान वाकई इन्ही की तरह ही दिखते होंगे। इतना ही नहीं, लोग इनके पैर भी छूने लगे थे। जब भी ये मेकअप वगैरह करके बाहर निकलते थे, तब इन्हें कई लोग कृष्ण भगवान समझ लेते थे।

सौरभ राज जैन

साल 2013 में स्टार प्लस से प्रसारित हो चुका सीरियल महाभारत में कृष्ण कन्हैया का किरदार सौरभ राज जैन ने निभाया था। सौरभ राज जैन को कृष्ण कन्हैया के किरदार में देखकर लोग शॉक्ड हो गये थे। जी हां, लोग यह तक मानने लगे थे कि कहीं ये वाकई में कृष्ण कन्हैया तो नहीं है। लोगों ने इन्ही के रूप में कृष्णा कन्हैया को देख लिया था। इनकी मनमोहक मुस्कान बिल्कुल कृष्ण कन्हैया की तरह ही थी, जोकि सबको आकर्षित कर रही थी।

नीतीश भारद्वाज

नीतीश भारद्वाज ने बी आर चोपड़ा के महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का रोल प्ले किया था और उस वक्त इनकी उम्र महज 23 साल थी। इनका कृष्ण अवतार लोगों के दिल में बस गया था और लोग इन्हें सच में कृष्ण कन्हैया समझने लगे थे और इनके पैर भी छून लगे थे और घर घर में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गये थे।

Back to top button