समाचार

नोटबंदी पर आया सबसे बड़ा सर्वे का रिपोर्ट, जानिये क्या है जनता का कहना ..?

नई दिल्ली पीएम मोदी द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने की केंद्र की घोषणा के बाद भले ही लोग कैश और कई अन्य प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी वे इस फैसले पर पीएम मोदी के साथ हैं।  जनता सिर्फ नोटबंदी पर ही उनका साथ नहीं दे रही है, बल्कि राहुल गांधी द्वारा उनपर भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों को भी देश की जनता आधारहीन मानती है। सी-वोटर के एक सर्वे से यह जानकारी सामने आई है। आपको बता दें की यह सर्वे 19-20 दिसंबर के बीच 24 राज्यों के 419 लोकसभा क्षेत्रों और 897 विधानसभा क्षेत्रों में कराए गए हैं। Demonetization people support pm modi.

जनता को राहुल पर भरोसा नहीं, आरोपों को नकारा–

Demonetization people support pm modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी देश की जनता पीएम मोदी के साथ हैं और अधिकांश लोग इसे गलत मान रहे हैं। सर्वे के अनुसार, 82.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी पर लगे आरोप आधारहीन हैं। यह सर्वे शहरी, अर्ध-शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों के निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग के अलग-अलग उम्र के लोगों से सवाल कर किया गया। 57.7 प्रतिशत लोगों का यह मानना था कि वह राहुल पर भरोसा नहीं करते और उन्हें ये आरोप आधारहीन लगते हैं।

शहरी क्षेत्रों में मिला जबरजस्त समर्थन –

Demonetization people support pm modi

इस सर्वे के चौथे और अंतिम चरण में शामिल 44.5 प्रतिशत शहरी लोगों का मानना है कि नोटबंदी से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है।जबकि 25.7 प्रतिशत लोगों का मानना है कि उन्हें थोड़ी-बहुत परेशानी है लेकिन वे मैनेज कर लेंगे। 17.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नोटबंदी त्रासदी है, जबकि 12.2 प्रतिशत लोगों का कहना था कि बहुत ज्यादा परेशानी है लेकिन मैनेज कर लेंगे। गौरतलब है कि अर्धशहरी क्षेत्रों में नोटबंदी को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। 54.7% लोगों ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है, जबकि 26.5 लोगों ने कहा कि मामूली परेशानी है। 8.7% लोगों ने कहा कि नोटबंदी त्रासदी है और 10.1% लोगों का कहना है कि परेशानी तो बहुत ज्यादा हो रही है लेकिन वे इसका समर्थन करते हैं।

Back to top button