रिलेशनशिप्स

लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करते समय लड़के अक्सर कर देते हैं ये गलतियाँ!

यह प्राकृतिक की ही देन है कि अपने से विपरीत सेक्स के प्रति लोगों का झुकाव कुछ ज्यादा होता है। एक लड़का, लड़की के प्रति आकर्षित होता है एवं एक लड़की, लड़के के प्रति आकर्षित होती है। इसी वजह से श्रृष्टि पर इंसान बरकरार है। हर लड़के या लड़की के दिल में इच्छा होती है, उसे कोई ना कोई पसंद होता है। कुछ लोग खुल के कह देते हैं और कुछ लोग नहीं कह पाते हैं। अगर हम बात केवल लड़कों की करें तो कुछ दिलफेंक आशिक होते हैं, जो हर लड़की के साथ फ़्लर्ट करते हैं। जहाँ सिक्का जम गया, वहीँ उनकी बल्ले-बल्ले।

boys flirting girls

लड़कियों को मानना नहीं है आसान काम:

लेकिन लड़कियों को मानना इतना आसान काम नहीं होता है। कुछ लोग ओवर स्मार्ट बनने के चक्कर में कई सारी गलतियाँ कर देते हैं, जिस वजह से उन्हें बाद में बड़ा पछताना पड़ता है। आइये जानते हैं लड़कियों से फ़्लर्ट करते समय और उन्हें इम्प्रेस करने के चक्कर में लड़के कौन-कौन सी गलतियाँ करते हैं।

लड़के करते हैं ये गलतियाँ:

boys flirting girls

*- झूठ बोलना:

बहुत कम ही लड़के होते हैं जो लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेते हैं। ज्यादातर लड़के झूठ के सहारे ही लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं। जब इस बात का पता लड़की को लगता है तो लड़की तो हाथ से जाती ही है साथ ही कई और नुकसान हो जाते हैं।

 

*- दिखावा करना:

कुछ लड़कों को दिखावा करना बड़ा ही पसंद होता है। कुछ ही लकड़े होते हैं जो अपनी सादगी से लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं। आजकल जिसे देखो वही दिखावे के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाता है, जो उसकी पहुँच से ऊपर का होता है। हालांकि कुछ लड़कियों पर इसका फायदा भी होता है, लेकिन जो समझदार लड़की होती है, उसे इसका पता चल जाता है। वह समझ जाती है कि लड़का दिखावटी है और दिखावटी लोगों का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

 

*-खूब तारीफ़ करना:

कुछ लड़के होते हैं जो फ़्लर्ट करते समय बिना मतलब की तारीफ़ करते हैं। कई बार बढ़ा-चढा कर तारीफ़ करने के चक्कर में लड़के कुक ऐसा बोल देते हैं, जो लड़की समझ जाती है कि लड़का झूठी तारीफ़ कर रहा है। कुछ लड़कियों को झूठी तारीफ़ पसंद होती है, लेकिन कुछ लडकियाँ इससे नफरत करती है, क्योंकि उन्हें अपनी सच्चाई अच्छे से पता होती है।

 

*- झूठी कहानियाँ सुनाना:

कुछ लड़के, लड़कियों को इम्प्रेस करने के चक्कर में उन्हें अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बहुत कहानियाँ सुनाते हैं। इनमे से कई कहानियाँ तो झूठी होती हैं, जो अपने आप पता चल जाती है। झूठ का पता चलने पर लड़की इम्प्रेस होने की बजाय हाथ से निकल जाती है।

Back to top button