राशिफल

Rashifal 5 February 2019: आज इन 4 राशियों के ग्रह दे रहे है शुभ संकेत, कुछ बड़ा होने की उम्मीद

आज मंगलवार के दिन चार राशियों के जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सकते हैं आज इन राशि वालों के ग्रह शुभ संकेत दे रहे हैं। हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहेगा? आज का दिन हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लाएगा? तो इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 5 February 2019

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी मानसिक उलझनों में कमी आएगी। प्रियजनों के साथ संपर्क में रहे। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। विद्यार्थी वर्ग को बेहद मेहनत करने की जरूरत है। नए मकान की खरीददारी हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है, विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष लाभ की अथवा नए अवसरों की सम्भावना है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं लेकिन दिन के अंत तक चीजें सुलझ जाएँगी। किसी भी निर्णय से पहले भली-भांति विचार कर ले। क्योंकि आपकी जल्दबाजी का लाभ विरोधी उठा सकते हैं। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। चीज़ों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आने वाले कुछ दिनों में आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोका देने की फिराक में हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका ध्यान काम और स्वास्थ्य पर रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आज आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से काम में आसानी से सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिल सकता है। आय के नये साधन बनेंगे। आपको प्रेम से जुडी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज धार्मिक कार्य करने से आपको आगे प्रगति के लिए ऊर्जा मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भारी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो, आपके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। आपके लिए प्रेम से जुड़े अच्छे योग का निर्माण होने जा रहा है। आपकी हर परेशानी ख़त्म होने वाली है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज हनुमानजी की कृपा से आपके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के दुख समाप्त होंगे। नई मिसाल कायम करने में कामयाबी हासिल करेंगे। हनुमानजी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर लगातार बनी रहेगी। आप काम करते समय थोड़ी सी सावधानियां बरतें। बच्चे घर में उत्साह और खुशियों की सौगात ला सकते हैं। आपके सोचने के तरीके में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार में बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा। राज्य कार्य के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से बच्चे असंतोष का कारण बन सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती अगर आप मन लगाकर प्रयास करेंगे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। स्टूडेंट्स के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। काफी समय से चली आ रही है आपकी परेशानी समाप्त हो जाएगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। बेरोजगारों के आमदनी के उचित साधन सुलभ होंगे। कार्य समय पर पूरे होंगे। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वालों पर आज हनुमानजी की असीम कृपा दृष्टि बनी हुई है। काम-काज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं। काम में दबा होने से कारण आप बहुत परेशानियां में आ सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस कारण कुछ तनाव भी रह सकता है। आपकी कला को लेकर रुचि बढ़ेगी। आज आप थोड़ा रोमांटिक हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन-पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आज आप थोड़े धार्मिक भी हो सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी लाभ और अवसर भरा दिन है। सैलेरी सहित कुछ खास मामलों में अधिकारियों की मदद मिलेगी। जो कार्य आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके करेंगे उसमें आपको बेहतर परिणाम देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज उच्च अधिकारी आपकी योग्यता या प्रतिभा का परीक्षण कर सकते हैं। आपके लिए कामकाजी जीवन में संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। घर में कोई पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। शारीरिक परेशानियों से आपको जल्द मुक्ति मिल सकती है मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आज आप दिखावा करने से बचें। आप स्वयं के पहनने ओढ़ने पर अधिक खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। व्यापारी गतिविधियों में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। भवन पारिवारिक जीवन में किसी बात के प्रति बहस हो सकती है। इस वक्त आप बस अपने काम पर गौर दें। आज मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। व्यापारिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिखायी दे रही है।

आपने Rashifal 5 February 2019 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 5 February 2019 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 5 February 2019 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आप के पलंक के निचे रखे इन सामानों की वजह से हो सकती है आप की शादी में देरी, जांच लें

Back to top button