बॉलीवुड

टीवी के ये सितारे हैं पढ़ाई-लिखाई में नंबर वन, जानिए नायरा-कार्तिक पढ़ाई में फेल हैं या पास?

टीवी पर आने वाले तमाम सीरियल जितने ज्यादा पॉपुलर होते हैं, उससे कहीं ज्यादा उसमें काम करने वाले कलाकार होते हैं। सीरियल में काम करने वाले कलाकारों के साथ लोग हंसने और गाने लगते हैं। यही वजह है कि जब आपके फेवरेट स्टार टीवी पर दुखी होते हैं, तो आपकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं और वहीं अगर वे खुश होते हैं, तो आप भी खुश हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के साथ भी होता है। जी हां, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सभी कलाकार काफी ज्यादा फेमस हैं। इसलिए हम आपके लिए इनसे जुड़ी खास जानकारी लेकर आएं हैं।

आज हम आपको सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के पॉपुलर सितारों के स्टडी यानि शिक्षा के बारे में बताने जा रहे हैं। अरे भई आपको यह जानने का पूरा अधिकार है कि आपको ये फेवरेट सितारे आखिर कितने पढ़े लिखे हैं? तो चलिए जानते हैं कि सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सितारे कितने पढ़े लिखे हुए हैं और कितने ज्यादा सफल हैं?

ऋषि देव

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्ष का किरदार निभा चुके ऋषि देव काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। नक्ष के किरदार में लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया। बता दें कि ऋषि देव पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इन्होंने अपने करियर में कई सीरियल में काम किया है, लेकिन इन्हें लोकप्रियता सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली है। हालांकि, अब इन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया है।

मोहिना सिंह

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना सिंह की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। ऐसे में अब मोहिना सिंह भी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को छोड़ने की तैयारी में हैं। बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड को देखकर यही लग रहा है कि मोहिना सिंह शो छोड़ देंगी। बता दें कि मोहिना सिंह मुंबई के जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएट हैं और अब ये शादी करने वाली हैं।

हिना खान

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कभी लीड रोल निभाने वाली हिना खान अब शो में नहीं है यानि इन्होंने शो कुछ साल पहले ही अलविदा कह दिया है। ऐसे में अगर इनकी पढ़ाई की बात की जाए तो इन्होंने एमबीए किया हुआ है। अब हिना खान कसौटी ज़िंदगी में नजर आती हैं। हिना को लोग अक्षरा के नाम से जानते हैं।

मोहसिन खान

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल निभाने वाले मोहसिन खान को आप कार्तिक के नाम से जानते हैं। मोहसिन खान ने मुंबई से इंजीनियरिंग किया है। मोहसिन खान का एक्टिंग करियर भी काफी अच्छा रहा है। कम समय में इन्होंने टीवी जगत पर राज किया है।

शिवांगी जोशी

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभाने वाली शिवांगी जोशी बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हैं। शिवांगी जोशी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक डांसर भी हैं। शिवांगी जोशी के पढ़ाई की बात की जाए तो ये सिर्फ बारहवीं पास हैं और इसके बाद की जानकारी किसी के पास नहीं है।

Back to top button