बॉलीवुड

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री ने किया शो छोड़ने का फैसला, गुपचुप कर ली शादी

साल 2018 में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं, तो 2019 में भी कई सितारे शादी करने के लिए तैयार हो चुके हैं। इसी कड़ी में ये रिश्ता क्या कहलाता है की कीर्ति ऊर्फ मोहिना सिंह जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के बाद मोहिना सिंह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से एक लंबा ब्रेक लेंगी, जिसके बारे में वे पहले से ही बता चुकी हैं। बता दें कि शो के हाल के एपिसोड में कीर्ति ऊर्फ मोहिना सिंह को कोमा में दिखाया गया है, ताकि वे अपनी शादी अच्छे से कर ले। माना जा रहा है कि शादी के बाद वे इस शो को छोड़ देंगी।

ऐसे में हम यहां आपको आज उन टीवी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली और फिर उनके फैंस को पता चला। तो चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन सी टीवी स्टार्स हैं, जिन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है –

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

एमटीवी रोडीज की जज नेहा धूपिया ने साल 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी के बाद नेहा धूपिया ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीरों के आने के बाद नेहा धूपिया की प्रेगनेंसी की खबरें भी वायरल होने लगी और शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा धूपिया ने एक बेटी को जन्म दिया, जोकि बहुत ही ज्यादा क्यूट है।

गौरव चोपड़ा और हितिशा

बिग बॉस फेम गौरव चोपड़ा ने 2018 में गुपचुप तरीके से हितिशा से शादी कर ली। गौरव चोपड़ा ने शादी दिल्ली में की थी। शादी के बाद गौरव की एक्स गर्लफ्रैंड ने जमकर तमाशा किया था। इतना ही नहीं, गौरव चौपड़ा का अफेयर कई अभिनेत्रियों के साथ रह चुका है और इसलिए गौरव ने हितिशा से गुपचुप तरीके से शादी रचाई। शादी के बाद गौरव चोपड़ा ने अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की।

शक्ति अरोड़ा और नेहा

टीवी सीरियल मेरी आशिकी तुमसे ही फेम के शक्ति अरोड़ा ने अपनी गर्लफ्रैंड नेहा सक्सेना से गुपचुप तरीके से शादी करके सबको चौंका दिया। बता दें कि 6 अप्रैल को मुंबई में इन दोनों ने फैमिली और क्‍लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सात फेरे लिए और ये दोनों ‘नच बलिए सीजन 7’ में बतौर कपल हिस्सा भी ले चुके हैं। इतना ही नहीं, माना जाता है कि दोनों ने बहुत पहले शादी कर ली थी, लेकिन 2018 में पूरे रीति रिवाज से शादी की।

चिराग और पारूल चौहान

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में सुवर्णा का रोल करने वाली पारूल चौहान ने पिछले साल दिसंबर में गुपचुप तरीके से चिराग से शादी कर ली। पारूल चौहान ने अपनी शादी मंदिर और कोर्ट में की, जहां उनकी फैमिली मौजूद थे। शादी के बाद पारूल चौहान ने रिसेप्शन दिया था, जिसमें टीवी जगत के सितारे शामिल हुए थे।

गौतम और पंखुड़ी

टीवी सीरियल सूर्यपुत्र फेम के अभिनेता गौतम ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पंखुड़ी अवस्थी से 5 जनवरी 2018 को अलवर में शादी की। गौतम की शादी काफी सुर्खियोंं में रही थी, क्योंकि उन्होंने अपने से कम उम्र की लड़की से शादी की। हालांकि, दोनों ने शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से की थी, लेकिन बाद में जब सोशल मीडिया पर तस्वीरे पोस्ट हुई तो यह शादी 2018 की चर्चित शादियों में से एक बन गई।

Back to top button