राजनीति

जानिए किस तरह NIA ने पकड़ा ISIS का आतंकवादी आशिक

कहा जाता है कि लोग प्यार में अंधे हो जाते हैं। दुनिया में प्यार को लेकर कई बड़े-बड़े कारनामें हो चुके हैं। अगर प्यार इंटरकास्ट की बात हो तो फिर क्या कहना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने के आरोप में जिन लोगों को पकड़ा है। उसमें से एक लड़का एक हिंदू लड़की से प्यार करता है और उसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।हिंदू लड़की

हिंदू लड़की के लिए करवाना चाहता था प्लास्टिक सर्जरी

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध रखने के आरोप में पकड़ा गया एक 19 साल एक इंजिनियरिंग स्टूडेंट भी है। जो एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए वह लड़का अफगानिस्तान जाकर अफीम की खेती करके पैसा कमाकर प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहता था।

आशिक अहमद नाम के इस 19 साल के लड़के ने NIA को बताया है कि वह एक हिंदू लड़की से प्यार करता था। लेकिन वह धर्म की वजह से उससे शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह अफगानिस्तान जाकर अफीम की खेती करके पैसा कमाना चाहता था, जिससे वह प्लास्टिक सर्जरी करवा पाए और फिर धर्म बदलकर अपनी प्रेमिका से शादी कर सके।

एक खबर के मुताबिक आशिक उन 18 लड़कों में से एक है, जिन्हें NIA ने पिछले साल दिसंबर के बाद IS के संपर्क में होने के शक में गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाले आशिक उर्फ राजा ने पूछताछ में बताया कि उसे 11वीं क्लास से ही उस लड़की से प्यार था और उसी से शादी करना चाहता था।

उसने सोचा कि वह प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद अपना नाम और धर्म बदल लेगा। इसके बाद वह लड़की के घरवालों के पास जाकर उसका हाथ मांगेगा। इसके लिए उसने फेसबुक पर मुजाहिद इस्लाम नाम से एक आईडी बनाई। इसके जरिए वह मोहम्मद जाहिद नाम के एक शख्स से जुड़ा, जिसने उसे बताया कि मुसलमानों पर काफी जुल्म हुए हैं और हमें एकजुट होकर जिहाद करने चाहिए। आशिक ने बताया कि वह IS से जुड़े होने वाले संदिग्ध भारतीय आतंकी समूह के अहमद अली के संपर्क में भी आया था।

Back to top button