दिलचस्प

बीच मैदान में कोच से बोलें धोनी ‘बॉल ले लो वरना लोग कहेंगे संन्यास ले रहा है’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार चर्चा में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के आलोचक और फैंस दोनों ही हैं। आलोचकों की माने तो उनका करियर अब खत्म हो गया और उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए, तो वहीं फैंस की माने तो माही अभी लंबे समय तक खेल सकते हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनके आलोचकों का मुंह तो बंद हो गया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

भारत के स्टार क्रिकेटर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गये तीन वनडे में शानदार प्रदर्शन किया। इन तीनों ही मैच में धोनी ने शानदार तरीके से अर्धशतक जड़े तो दो बार मैच जीताकर वापस लौटे। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी का नाम मैच जीताने के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं, लेकिन इसी बीच धोनी ने बीच मैदान में ऐसा कुछ किया, जोकि तेज़ी से वायरल हो गया। बता दें कि ‘कंगारुओं’ के खिलाफ तीसरे वनडे में धोनी ने धुआंधार नाबाद 87 पारी खेलकर दर्शको का दिल जीत लिया और हर कोई अब उनकी खूब तारीफ कर रहा है।

ये वीडियो हो रहा है वायरल

यह वीडियो उन लोगों के लिए जवाब है जोकि चाहते हैं कि धोनी अब संन्यास ले लें या फिर वे कब संन्यास लेंगे। इसी सिलसिले में धोनी जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मैच खेलकर वापस जा रहे थे, तब उनके हाथ में बॉल थी, लेकिन मैदान से बाहर निकलने से पहले यह बॉल उन्होंने कोच को देते हुए कहा कि ये बॉल आप रख लो, वरना लोग कहेंगे कि धोनी संन्यास ले रहा है। अब आप सोच रहे  होंगे कि आखिर धोनी ने ऐसा क्यों कहा? इसके पीछे की वजह क्या है? तो चलिए पूरे मामले से हम आपको रूबरू कराते हैं।

लोगों को हुई थी गलतफ़हमी

दरअसल, जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये आखिरी वंडे में धोनी गेंद को ड्रेसिंग रूम तक लेकर चले गये थे, जिसके बाद लोगों ने कहा कि धोनी ने संन्यास ले लिया और इसीलिए वे गेंद को अपने साथ ले गये। इसलिए धोनी गेंद को लेकर ड्रेसिंग रूम तक नहीं गये, ताकि फिर से कहीं उनके संन्यास की खबर न आ जाए। बता दें कि धोनी बहुत ही ज्यादा कूल हैं और वे इस तरह के मजाक करते रहते हैं, लेकिन धोनी के इस मजाक के पीछे एक बड़ा संदेश है।

अभी लंबी पारी खेलेंगे धोनी

धोनी के इस बयान से साफ जाहिर है कि वे अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं है और एक लंबी पारी खेलेंगे। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 193 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बनकर यह साबित कर दिया कि अभी वे संन्यास नहीं लेंगे। इतना ही नहीं, 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में अब धोनी की जगह पक्की हो गई है। पहले खबर यह आ रही थी कि धोनी वर्ल्ड कप नहीं खलेंगे, लेकिन अब वे ज़रूर खेलेंगे।

Back to top button