बॉलीवुड

रणवीर सिंह ने रनबीर कपूर के लिए कही ऐसी बात, दीपिका भी मानेंगी उन्हें सुपरकूल हसबैंड….

रणवीर सिंह और रनबीर कपूर को फैंस एक दूसरे का तगड़ा कॉम्पटिटर मानते हैं। साथ ही यह बात भी दोनों के कॉम्पटिशन के बीच आ जाती हैं कि आज रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण कभी रनबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और रणवीर दीपिका दीपवीर बन चुके है। वहीं रनबीर भी आलिय़ा के साथ काफी सीरीयस नजर आ रहे हैं, लेकिन रनबीर कपूर को लेकर इंड्सट्री में हमेशा से सीरीयस कमिटमेंट करने की सलाह दी जाती रही है और दीपिका भी रनबीर के कई राज खोल चुकी हैं । ऐसे में लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है की रणवीर सिंह रनबीर को क्या सलाह देना चाहेंगे।

रनबीर को क्या देंगे सलाह

दरअसल कॉफी विद करण के शो मे कई सीजन में जितने भी सेलिब्रिटीज आए उन्होंने रनबीर कपूर को एक ही सलाह दी है और वह यह कि रनबीर को अपने रिलेशन को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। रनबीर को लेकर कई सेलिब्रिटीज ने कहा की वह रिश्तों की पकड़ मजबूत नहीं बनाए रखते हैं और रनबीर इससे कहीं बेहतर हो सकते है। अब रणवीर सिंह से भी पूछा गया है कि उन्हें रिलेशनशिप पर अगर रनबीर कपूर को कोई सलाह देनी होगी तो क्या देंगे।

रणवीर ने दिया जवाब

रणवीर ने कहा कि रनबीर एडल्ट हैं और अपने फैसले खुद ले सकते हैं। उन्हें किसी की एडवाइज लेने की जरुरत नही है। यह था रणवीर सिंह का रनबीर कपूर के लिए जवाब। गौरतलब है कि फैंस चाहे दोनों एक्टर्स के बीच कितना ही कॉम्पटिशन क्यों ना करें, लेकिन कैमरे के सामने रणवीर और रनबीर ने किसी भी तरह का कोई मनमुटाव नहीं जताया। यहां तक की दीपिका जब रनबीर के साथ फिल्में करती भी थीं तो रणवीर ने हमेशा दोनों की कमैस्ट्री की तारीफ की।दीपिका के प्यार को अपने प्यार पर पूरा भरोसा है। खबर है कि रणवीर जकल दीपिका के साथ उनके घर यानी प्रभादेवी अपार्टमेट में रह रहे हैं। रणवीर ने अपने इस फैसले की वजह भी बताई है। रणवीर ने कहा कि मैं शादी को एक ऐसे कॉन्सेप्ट के तौर पर देखते हुए बड़ा हुआ हूं जहा हमेशा से इसे निभाने पर फोकस रहता है। शादी एक कमिटमेंट है और बाहर निकलना आप्शन नही है तो इसे निभाने के लिए जो करना पड़ता है आप उसे कीजिए।

दीपिका के घर में रणवीर

बॉलीवुड के सिम्बा ने कहा की दीपिका अपने घर में ज्यादा सहज महसूस करती है तो मेरे लिए यही सेंसिबल था कि मैं दीपिका के बनाए सेटअप में शिफ्ट हो जाईं। मैं हमेशा उसे प्राथमिकता देना चाहता हूं। बता दें की दीपिका कई समय से इसी घर में रह रही हैं और उनके लिए ये घर काफी कमफर्टेबल हो चुका है और रणवीर हमेशा से दीपिका के कमफर्ट का ही ख्याल करते हैं।गौरतलब है कि रणवीर ने दीपिका के लिए अपना प्यार कभी नहीं छिपाया और हमेशा दुनिया के सामने अपने प्यार को जाहिर किया है। ऐसे में जिस माहौल और जिस परिस्थिति मे दीपिका खुश रहती हैं रणवीर वैसे ही रहते हैं। हाल ही में खबर आ रही थी की दीपिका और रणवीर अपने लिए नया घर ढूंढ रहे हैं। दोनों की शादी बॉलीवुड की ग्रैंड शादियों में से एक थी।

यह भी पढ़ें

Back to top button