अध्यात्म

जाने भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कुछ रोचक तथ्य… देखें वीडियो!

भगवान श्रीकृष्ण के बारे में सभी लोग जानते हैं। इनका जन्म मथुरा के कारागार में हुआ और पालन-पोषण गोकुल में हुआ था। श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इन्होने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, जो हिन्दू धर्म के महाकाव्य महाभारत का एक हिस्सा है। श्रीकृष्ण ही एक ऐसे देवता हैं, जिनको हर उम्र में पूजा जाता है। इनके बाल रूप की भी पूजा होती है। इन्हें बचपन में माखन खाते हुए दिखाया गया है। भगवत पुराण में एक नौजवान बच्चे को वांसुरी बजाते हुए दिखाया गया है। इन्हें जवानी में राधा के साथ दिखाया गया है।

श्रीकृष्ण को कई रूपों में दिखाया गया है:

एक बड़े भाई और मित्र के रूप में इनको गीता का उदेश देते हुए दिखाया गया है। इन्हें एक अच्छे बच्चे, एक मजाकिया बच्चे, एक आदर्श प्रेमी, एक योद्धा और ईश्वरीय रूपों में भी दिखाया गया है। सुदर्शन चक्र श्रीकृष्ण का सबसे ताकतवर हथियार है। यह एक तेज धारदार तस्तरी की तरह है, जिसमे 108 नुकीले दांत जैसी आकृति निकली हुई हैं। “कृष्ण” एक संस्कृत शब्द से लिया गया है, जिसका मतलब होता है “काला” या “अँधेरा”। बलराम और सुभद्रा भी इनके भाई-बहन है, जिसे कंस ने मारने का प्रयास किया था, लेकिन वो लोग बच गए थे।

जन्म के छठवें दिन किया था पूतना का वध:

श्रीकृष्ण की 8 पत्नियाँ रुक्मिणी, सत्यभामा, जाम्बवती, नग्नाजिती, कालिन्दी, मित्रविन्दा, भद्रा और लक्ष्मणा महारानी थीं एवं इसके अलावा 16100 और थीं, जिन्हें इन्होने नरकासुर से बचाया था। कृष्ण अपने जन्म के छठवें दिन ही खतरनाक राक्षसनी पूतना का वध किया था। इसके अलावा इन्होने बचपन में ही कई और राक्षसों का वध किया था। कृष्ण अपने किशोरावस्था में मधुर संगीत और नृत्य के लिए जाने जाते थे। यह उत्तरी भारत के गायों वाले गाँव गोकुल में 3 साल 4 महीने के लिए रुके थे।

गोपियों को छेड़ना और उनका माखन चुराना इनका प्रिय काम था:

बचपन में यह गोपियों को छेड़ने और उनका माखन चुराने के लिए प्रसिद्ध थे और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज किया करते थे। कृष्ण ने अपने बचपन में ही खूंखार कालिया नाग को नदी से निकलकर समुद्र में जाने को मजबूर किया था। इन्होने पुरे गाँव को बारिश से बचाने के लिए गोबर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया था।

कंस का वध करके मुक्त कराया था माता-पिता को:

कृष्ण कुछ दिनों बाद गोकुल से मथुरा चले गए और अपने दुष्ट मामा कंस का वध करके उनसे अपनी माँ और पिता को मुक्त कराया। इसके बाद वह मथुरा के राजा बने और वहाँ के प्रजा की अच्छे से देखभाल करने लगे। कृष्ण से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों को जानने के लिए वीडियो देखें, इसमें इनसे जुड़े कुछ और रोचक तथ्य दिए गए हैं।

वीडियो देखें:

Back to top button