बॉलीवुड

3 बार प्यार में धोखा खा चुकी ये बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने कर ली है करोड़पति से सगाई

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: एमी जैकसन ने साल 2012 में बॉलीवुड फिल्म एक दीवाना सा थे बॉलीवुड में एंट्री करी थी। उस फिल्म में अपनी सादगी और भोलेपन के लिए एमी को खूब सराहा गया था। जिसके बाद हाल ही में उन्होंने फिल्म २.० में काम किया और लोगों नें उनको काफी पसंद किया। एमी वैसे तो अक्सर ही खबरों में रहती हैं कि लेकिन वो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थी अपनी लव लाइफ और अफेयर को लेकर सबसे ज्यादा खबरों में रही थीं। उनके लव अफेयर के बारे में तो हम आपको बताएंगे लेकिन उसके पहले हम आपको बता दें कि एमी ने सगाई कर ली है।

जी हां एमी जैक्सन ने हाल ही में एमी ने यूके के जाने-माने बिजनेसमैन जॉर्ज पैनायिटू से सगाई कर ली है, एमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। बता दें कि एमी के मंगेतर जॉर्ज यूके के एक जाने माने अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। लंदन में उनके कई लग्जरी होटेल्स हैं। वो कई लग्जरी होटलों की चैन के मालिक हैं और एबिलिटी ग्रुप के फाउंडर भी हैं। उनकी कुल सम्पत्ति 3600 करोड़ से भी ज्यादा हैं।

 

View this post on Instagram

 

YES A GAZILLION TIMES!!!!! 1st January 2019 – The start of our new adventure in life ? ✨ I love you. Thankyou for making me the happiest girl in the world ?❤️

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

अब बात करें एमी की लव लाइफ की तो उनकी सगाई भले ही हो गई हो लेकिन उनकी लव लाइफ काफी अच्छी नहीं रही हैं। जब एमी ने फिल्म एक दीवाना सा में काम किया था तो उसके बाद उनके और प्रतीक बब्बर के अफेयर की खबरें आई थीं। यहां तक की दोनों ने एक-दूसरे के नाम का टैटू भी बनवा लिया था।एमी ने अपने हाथ पर लिखवाया था-‘मेरा प्यार मेरा प्रतीक’। वहीं प्रतिक ने अपने हाथ पर ‘मेरा प्यार मेरी एमी’ गुदवाया था। लेकिन दोनों का रिलेशनशिप दो साल तक की चला जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

प्रतीक से अलग होने के बाद एमी का नाम लिवरपूल के बॉक्सर जोए सेलकिर्क के साथ जुड़ा, लेकिन एक बार खबरों में आया कि एक होटल के बाहर सेलकिर्क ने ऐमी जैक्सन से मारपीट की थी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

इसके बाद एमी के नाम अभिनेता रयान थॉमस के साथ भी जुड़ा लेकिन इनका रिलेशन भी ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया और कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए।

Back to top button